फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Abhishek Ghosalkar Murder: Uddhav Thackeray Group Leader Shot During Facebook Live

Abhishek Ghosalkar Murder: फेसबुक लाइव में उद्धव गुट के नेता की हत्या की जांच क्राइम ब्रांच को; जानें सब कुछ

Fri, 09 Feb 2024 09:10 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 09 Feb 2024 09:10 AM IST
सार

Abhishek Ghosalkar Murder News: घटना बोरीवली (पश्चिम) की आईसी कॉलोनी में स्थित मौरिस नोरोन्हा के कार्यालय में गुरुवार शाम हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में हमलावर को अभिषेक के पेट और कंधे में गोली मारते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Abhishek Ghosalkar Murder: Uddhav Thackeray Group Leader Shot During Facebook Live
मुंबई की घटना। - फोटो : (सोशल मीडिया)

विस्तार

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गुरुवार को शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता अभिषेक घोसालकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता मौरिस नोरोन्हा ने फेसबुक लाइव के दौरान यह सनसनीखेज कदम उठाया। इसके बाद नोरोन्हा ने खुद को भी गोली मारकर अपनी जान दे दी है। मामले में राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। इन सब के बीच मामले की जांच मुंबई अपराध शाखा को सौंप दी गई है।

विज्ञापन


इस बीच, मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी मौरिस नोरोन्हा के अंगरक्षक को शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया। मॉरिस नोरोन्हा ने जिस पिस्टल से अभिषेक को गोली मारी थी वह उसके निजी अंगरक्षक अमरेन्द्र मिश्र की थी जिसका लाइसेंस यूपी से बना था। अमरेंद्र उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के फुलपुर का निवासी है। उधर, पुलिस की अपराध शाखा ने अभिषेक घोसालकर की फेसबुक लाइव के दौरान हत्या के मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए दो टीम गठित की है। एमएचबी पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत अमरेंद्र मिश्र को गिरफ्तार किया है। अमरेन्द्र की पत्नी सोनू ने कहा कि हर किसी को नौकरी की जरूरत होती है। मेरे पति अंगरक्षक की नौकरी करते थे। इस मामले में वह निर्दोष है।
विज्ञापन


इस बीच, शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था की और गिरावट को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोसालकर और नोरोन्हा के बीच आपसी रंजिश
पुलिस ने बताया कि पूर्व पार्षद घोसालकर की गोली लगने के बाद उत्तरी मुंबई के एक अस्पताल में मौत हो गई। घटना का फेसबुक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया कि घोसालकर और नोरोन्हा के बीच आपसी रंजिश थी।

कौन थे अभिषेक घोसालकर?
अभिषेक की उम्र 40 साल बताइ जा रही है। वह पूर्व विधायक विनोद घोसालकर के बेटे थे। वह पूर्व पार्षद भी थे। विनोद को उद्धव ठाकरे का वफादार भी बताया जाता है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
घटना बोरीवली (पश्चिम) की आईसी कॉलोनी में स्थित मौरिस नोरोन्हा के कार्यालय में गुरुवार शाम हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में हमलावर को अभिषेक के पेट और कंधे में गोली मारते हुए देखा जा सकता है।

इन पहलुओं की होगी जांच

  • अपराध शाखा की जांच कई पहलुओं पर फोकस्ड रहेगी्र
  • नोरोन्हा को हथियार कैसे मिले? इसका पता लगाया जाएगा
  • हथियार किसने मुहैया कराए? इसकी भी तफ्तीश होगी
  • क्या घटना के वक्त आरोपी शराब के नशे में था?
  • जब घोसालकर को गोली मारी गई, उस वक्त वहां मौजूद लोगों से पूछताछ भी होगी


कैसे दिया वारदात को अंजाम?
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभिषेक घोसालकर को चार गोलियां मारी गईं। अभिषेक के पेट और कंधे में गोली लगी। हमलावर नोरोन्हा ने अवैध पिस्तौल का इस्तेमाल किया और घटना को अंजाम देने के बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि फेसबुक लाइव का इस्तेमाल इसलिए किया गया, ताकि यह साफ किया जा सके कि दोनों बोरीवली में आईसी कॉलोनी क्षेत्र की बेहतरी के लिए अपने आपसी विवाद को खत्म करके एक साथ आए हैं।


 
देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे की मांग
इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटना की जांच शुरू होने की जानकारी दी है। वहीं, शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने आरोप लगाया कि शिंदे ने चार दिन पहले यहां मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में नोरोन्हा से मुलाकात की थी और उन्हें अपने (शिंदे के) नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। राउत ने यह भी मांग की कि उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस को इस्तीफा दे देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed