फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka to start congress campaign from allahabad

अब इलाहाबाद से कांग्रेस की नैया पार लगाएंगी प्रियंका

Mon, 04 Jul 2016 03:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Mon, 04 Jul 2016 03:41 AM IST
विज्ञापन
Priyanka to start congress campaign from allahabad
प्रियंका गांधी

नेहरू-गांधी परिवार की कर्मस्थली और जन्मस्थली संगम नगरी यूपी के चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होने जा रही है। कम से कम कांग्रेस के लिए अमेठी और रायबरेली के बाद इलाहाबाद काफी मायने रखता है।

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पहले ही घोषणा कर चुकी हैं कि 19 नवंबर को इंदिरा गांधी के जन्म शताब्दी समारोह के साथ आनंद भवन से इलाहाबाद में यूपी चुनाव का आगाज होगा। इस बीच इलाहाबाद से जो आवाज उठी, उस पर भी कांग्रेस हाईकमान की मुहर लगती नजर आ रही है और प्रियंका गांधी को यूपी में चुनाव प्रचार की कमान सौंपे जाने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। पिछले दिनों लखनऊ में कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पहले ही पार्टी पदाधिकारियों से यह कह चुके हैं कि पार्टी यहां सिर्फ 100 सीटों पर चुनाव लड़ने का लक्ष्य लेकर चल रही है और सभी सीटों पर उसे जीतना है।
विज्ञापन


इस बीच अंदरखाने से यह खबर भी आने लगी है कि प्रियंका गांधी को यूपी में 200 चुनिंदा सीटों पर प्रचार की कमान सौंपी जा सकती है। प्रियंका को चुनाव प्रचार की कमान सौंपे जाने की मांग सबसे पहले 16 अक्तूबर 2013 को इलाहाबाद से उठी। यह मांग करने वाले पार्टी नेता हसीब अहमद और श्रीश चंद्र दुबे को अनुशासन हीनता में पार्टी से निष्कासन तक झेलना पड़ा लेकिन बाद में दोनों की वापसी हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


धीमे-धीमे लखनऊ और फिर दिल्ली में भी प्रियंका के लिए आवाज उठने लगी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि वक्त की जरूरत और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की ओर से दी गई सलाह, दोनों ही इस चुनाव में पार्टी के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं और इन्हें अनदेखा नहीं किया जा सकता।


अमेठी और रायबरेली को गांधी परिवार की फेहरिस्त में बाद में जुड़े। पंडित जवाहर लाल नेहरू की कर्मस्थली रही संगम नगरी कांग्रेस के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। इंदिरा गांधी का जन्म भी इसी धरती पर हुआ। ऐसे में प्रियंका गांधी के लिए भी अमेठी और रायबरेली के बाद इलाहाबाद में कांग्रेस को जीत दिलाना पहला लक्ष्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed