फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka targeted Modi government says Investors trust has shaken

प्रियंका ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- निवेशकों का भरोसा डगमगा चुका है

Wed, 18 Sep 2019 11:57 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 18 Sep 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
Priyanka targeted Modi government says Investors trust has shaken
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अर्थव्यवस्था में सुस्ती को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार पर बुधवार को निशाना साधा और दावा किया कि इस सरकार में निवेशकों का भरोसा डगमगा चुका है।

विज्ञापन



विज्ञापन



उन्होंने एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया कि चकाचौंध दिखा कर रोज 5 ट्रिलियन-5 ट्रिलियन बोलते रहने या मीडिया की हेडलाइन मैनेज करने से आर्थिक सुधार नहीं होता। विदेशों में प्रायोजित इवेंट करने से निवेशक नहीं आते।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका ने आरोप लगाया कि निवेशकों का भरोसा डगमगा चुका है। आर्थिक निवेश की जमीन दरक गई है। मगर भाजपा सरकार इस सच्चाई को स्वीकार नहीं कर रही। आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में ये मंदी ‘स्पीड ब्रेकर’ है, इसको सुधारे बिना सब रंग-रोगन बेकार है।


प्रियंका ने जो खबर शेयर की है उसके मुताबिक अंतरराष्ट्रीय निवेशकों का मोदी सरकार में विश्वास लगातार कम हो रहा है जिसका नतीजा है कि पिछले तीन महीनों में ही बाहर के निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार से करीब 32 हजार करोड़ (4.5 अरब डॉलर) निकाल लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed