फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka hardeep puri have twitter war over govt bunglow congress call news fake minister says got call

पुरी और प्रियंका में ट्वीट वॉर: मंत्री बोले बंगले के लिए आई थी सिफारिश, कांग्रेस ने बताया फर्जी

Tue, 14 Jul 2020 02:27 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 14 Jul 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
Priyanka hardeep puri have twitter war over govt bunglow congress call news fake minister says got call
प्रियंका गांधी वाड्रा- हरदीप सिंह पुरी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को आवंटित लोधी एस्टेट के बंगला नंबर 35 का विवाद काफी बढ़ गया है। प्रियंका ने बुधवार को उन रिपोर्ट्स का खंडन किया था जिनमें कहा गया था कि उन्होंने कुछ और दिन की मोहलत मांगी थी। महासचिव का कहना है कि उन्होंने सरकार से ऐसा कोई अनुरोध नहीं किया है।

विज्ञापन


प्रियंका का कहना है कि वह सरकार के निर्देशानुसार एक अगस्त तक सरकारी बंगला खाली कर देंगी। प्रियंका के ट्वीट के बाद केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दावा किया है कि उनके पास प्रियंका की पैरवी के लिए एक कांग्रेसी नेता का फोन आया था। उन्होंने बताया कि फोन करने वाले नेता ने किसी और कांग्रेसी नेता के नाम पर बंगला आवंटित करने को कहा था ताकि प्रियंका वहां रहना जारी रख सकें।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



कांग्रेस नेता का आया फोन: हरदीप सिंह पुरी
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, 'तथ्य अपने लिए खुद बोलते हैं। पार्टी में बहुत अधिक दबदबे वाले एक शक्तिशाली कांग्रेस नेता ने मुझे 4 जुलाई 2020 को दोपहर 12:05 बजे फोन किया और अनुरोध किया कि 35, लोधी एस्टेट वाले बंगले को किसी अन्य कांग्रेसी नेती के पास पर आवंटित कर दिया जाए ताकि प्रियंका वाड्रा वहां रह सकें। कृपया सब कुछ सनसनीखेज न करें।'

प्रिंयका मे कहा- फेक न्यूज
इससे पहले प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, 'यह फर्जी खबर है। मैंने सरकार से कोई आग्रह नहीं किया है। आवास खाली करने के लिए एक जुलाई को मिले पत्र के अनुसार, मैं एक अगस्त तक सरकारी आवास 35 लोधी एस्टेट को खाली कर दूंगी।'

 

खबर में दावा प्रियंका ने सरकार से मांगा समय
प्रियंका गांधी ने मंगलवार को उस खबर को ‘फर्जी’ करार दिया जिसमें दावा किया गया था कि प्रियंका के आग्रह पर सरकार ने उन्हें इस अवास में कुछ और समय तक रहने की अनुमति दे दी है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी होने की वजह से अब ज्यादा समय राज्य में बिताएंगी और लखनऊ में गोखले मार्ग स्थित शीला कौल के आवास में रहेंगी। यह मकान खाली पड़ा है और फिलहाल इसकी मरम्मत और रंगाई-पुताई का काम चल रहा है। शीला कौल देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की भाभी थीं। वह केंद्रीय मंत्री औेर राज्यपाल भी रहीं। साल 2015 में उनका निधन हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed