{"_id":"5c61185ebdec2211b705fb5b","slug":"priyanka-gandhi-vadra-debut-on-social-media-make-official-twitter-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड शो से पहले प्रियंका की सोशल मीडिया पर एंट्री, मिनटों में हजारों बने फॉलोवर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रोड शो से पहले प्रियंका की सोशल मीडिया पर एंट्री, मिनटों में हजारों बने फॉलोवर
Mon, 11 Feb 2019 12:08 PM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनिल पांडेय
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका गांधी वाड्रा आज पहली बार उत्तर प्रदेश से अपने चुनावी मिशन का आगाज करने वाली है। इससे पहले उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर आगाज कर दिया है। उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा नाम से ट्विटर पर अपना आधिकारिक अकाउंट बनाया है। उन्होंने बेशक अभी तक कोई ट्वीट नहीं किया है लेकिन वह 7 लोगों को फॉलो कर रही हैं। जबकि अभी तक 3,000 से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो कर रहे हैं। उनके फॉलोवर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
प्रियंका जिन 7 लोगों को फॉलो कर रही हैं उनके नाम हैं- सचिन पायलट, अशोक गहलोत, कांग्रेस, अहमद पटेल, रणदीप सिंह सुरजेवाला, राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया। इससे पहले प्रियंका किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नहीं थीं। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पर एंट्री उत्तर प्रदेश में रोड शो करने से कुछ देर पहले की है। पिछले महीने ही कांग्रेस अध्यक्ष ने उनकी सक्रिय राजनीति में कांग्रेस महासचिव बनाकर एंट्री करवाई थी। उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई है। राज्य में कांग्रेस को पुनर्जीवित करने का जिम्मा उनके कंधों पर है।
विज्ञापन
बता दें कि प्रियंका महासचिव बनने के बाद पहली बार लखनऊ जा रही हैं। वे यहां रोड शो करेंगी। उनके साथ पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिमी यूपी प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी होंगे। रोड शो के दौरान वह जनता को संबोधित करेंगी। पहली बार प्रियंका कांग्रेस नेता के रूप में उत्तर प्रदेश आ रही है। इसीलिए यूपी की सियासी नब्ज समझने की कोशिश के तहत वह लखनऊ में चार दिन रुकेंगी। सिंधिया भी इन चार दिनों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासी जमीन पर कांग्रेस की जड़ों की इस समय गहराई की नाप जोख करेंगे।
विज्ञापन
प्रियंका पूर्वी यूपी के 42 लोकसभा क्षेत्रों और ज्योतिरादित्य पश्चिमी यूपी के 38 लोकसभा क्षेत्रों के पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मिलेंगी। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र के लोगों को दोनों नेता 45 मिनट से 1 घंटे तक का समय देंगे। कांग्रेस की महासचिव व पूर्वी यूपी प्रभारी प्रियंका वाड्रा 12 व 13 फरवरी को यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सुबह 10:30 बजे से शाम 8:30 बजे तक लोगों से मुलाकात करेंगी। 14 फरवरी की शाम 6 बजे तक यह कार्यक्रम चलेगा। उसके बाद वह दिल्ली रवाना हो जाएंगी। कांग्रेस की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्रियंका 12 फरवरी को सुबह 11 बजे मोहनलालगंज के कार्यकर्ताओं को सुनेंगी।