{"_id":"61053f058ebc3e73f5121e30","slug":"priyanka-gandhi-slam-on-modi-govt-scared-of-discussion-in-parliament-on-price-hike-issues-issues","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्ष के निशाने पर पीएम: प्रियंका गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, महंगाई के मुद्दे पर सरकार संसद में चर्चा से डर रही","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विपक्ष के निशाने पर पीएम: प्रियंका गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, महंगाई के मुद्दे पर सरकार संसद में चर्चा से डर रही
Sat, 31 Jul 2021 05:46 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 31 Jul 2021 05:46 PM IST
सार
पेगासस जासूसी कांड, महंगाई और अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार विपक्ष के निशाने पर है। विपक्षी पार्टियां संसद से लेकर सड़क तक इन मुद्दों को लेकर सरकार पर हमलावर है। विपक्षी दलों के सांसद संसद में इन मुद्दों को लेकर लगातार हंगामा कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रियंका गांधी ने सरकार पर तीखा हमला बोला है।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा, महासचिव , कांग्रेस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार संसद में महंगाई जैसे आमजन के मुद्दे पर चर्चा करने से डरती है। उन्होंने महंगाई से जुड़ी खबरों की कतरन शेयर करते हुए हिंदी में ट्वीट किया "वे "आप आम कैसे खाते हैं" जैसे सवालों के आदी हैं, इसलिए बढ़ती महंगाई जैसे लोगों को परेशान करने वाले सवालों पर संसद में चर्चा करने से डरते हैं।
विज्ञापन
वे "आप आम कैसे खाते हैं" जैसे सवालों के आदी हैं, इसलिए बढ़ती महंगाई जैसे आमजनों को परेशान करने वाले सवालों पर संसद में चर्चा करने से डरते हैं। pic.twitter.com/9FnxXuII9I
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 31, 2021
विज्ञापन
खाद्य वस्तुएं की कीमतों में भारी उछाल
बता दें कि खुदरा बाजारों में खाद्य तेलों की कीमतों में इस महीने भारी उछाल आई है। पिछले साल जुलाई में खाद्य वस्तुएं के दाम काफी कम थे, लेकिन एक साल के भीतर खाद्य समान की कीमतों में 52 फीसदी तक की वृद्धि हुई है। वहीं, शुक्रवार को राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में खाद्य और उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि सरकार ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर दलहन और खाद्य तेल जैसे आवश्यक खाद्य पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी को रोकने के लिए कई कदम उठाए हैं।
विज्ञापन