फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka Gandhi slam on modi govt Scared of discussion in Parliament on price hike issues issues

विपक्ष के निशाने पर पीएम: प्रियंका गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, महंगाई के मुद्दे पर सरकार संसद में चर्चा से डर रही

Sat, 31 Jul 2021 05:46 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 31 Jul 2021 05:46 PM IST
सार

पेगासस जासूसी कांड, महंगाई और अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार विपक्ष के निशाने पर है। विपक्षी पार्टियां संसद से लेकर सड़क तक इन मुद्दों को लेकर सरकार पर हमलावर है। विपक्षी दलों के सांसद संसद में इन मुद्दों को लेकर लगातार हंगामा कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रियंका गांधी ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। 

विज्ञापन
Priyanka Gandhi slam on modi govt Scared of discussion in Parliament on price hike issues issues
प्रियंका गांधी वाड्रा, महासचिव , कांग्रेस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार संसद में महंगाई जैसे आमजन के मुद्दे पर चर्चा करने से डरती है। उन्होंने महंगाई से जुड़ी खबरों की कतरन शेयर करते हुए हिंदी में ट्वीट किया  "वे "आप आम कैसे खाते हैं" जैसे सवालों के आदी हैं, इसलिए बढ़ती महंगाई जैसे लोगों को परेशान करने वाले सवालों पर संसद में चर्चा करने से डरते हैं। 

विज्ञापन



विज्ञापन


खाद्य वस्तुएं की कीमतों में भारी उछाल
बता दें कि खुदरा बाजारों में खाद्य तेलों की कीमतों में इस महीने भारी उछाल आई है। पिछले साल जुलाई में खाद्य वस्तुएं के दाम काफी कम थे, लेकिन एक साल के भीतर खाद्य समान की कीमतों में 52 फीसदी तक की वृद्धि हुई है। वहीं, शुक्रवार को राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में खाद्य और उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि सरकार ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर दलहन और खाद्य तेल जैसे आवश्यक खाद्य पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी को रोकने के लिए कई कदम उठाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed