फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka Gandhi in rally says raise your voice, do not keep silence on current situation of country

भाजपा है तो 100 रुपये किलो प्याज और चार करोड़ नौकरियों का नष्ट होना मुमकिन है: प्रियंका

Sat, 14 Dec 2019 01:41 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 14 Dec 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi in rally says raise your voice, do not keep silence on current situation of country
प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार पर साधा निशाना - फोटो : Twitter

कांग्रेस दिल्ली के रामलीला मैदन में मोदी सरकार के खिलाफ भारत बचाओ रैली कर रही है। जिसमें कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बेरोजगारी, महिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचार, किसान आत्महत्या, अर्थव्यवस्था आदि मुद्दों पर सरकार को घेरा। साथ ही उपस्थित लोगों से कहा कि देश को बचाना हमारा नैतिक कर्तव्य है। उन्नाव मामले का जिक्र करते हुए प्रियंका ने वह बेटी न्याय की लड़ाई हार गई। रैली के दौरान उन्होंने अपने पिता स्वर्गीय राजीव गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि इस मिट्टी में उनका खून मिला हुआ है।

विज्ञापन


अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा, 'हम इन ताकतों से इन शक्तियों से देश को बचाना चाहते हैं। हमारा देश एक स्वतंत्रता संग्राम से उभरा है। ये देश प्रेम का देश है, अंहिसा का देश है, भाईचारे का देश है। एक-दूसरे का हाथ थामने का है ये देश। एक मजबूत सपने का है देश, फैकटरी में कड़ी मेहनत करने वाला है यह देश। जवान में मन में देशप्रेम जगाने वाला है यह देश।'
विज्ञापन


उन्होंने अर्थव्यवस्था को लेकर सरकार पर हमला करते हुए कहा कि कुछ साल पहले हमारे देश की अर्थव्यवस्था चीन की तरह तेजी से बढ़ रही थी। अब जीडीपी पालात में चली गई है। उन्होंने यह भी कहा कि यह देश हर हिंदुस्तानी को लोकतंत्र की शक्ति देने वाला है क्योंकि भारत में इस समय एक ऐसी सरकार की छाया है जो असमानता दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंहगे प्याज पर सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, भाजपा है तो 100 रुपये किलो की प्याज मुमकिन है। भाजपा है तो चार करोड़ नौकरियां मुमकिन है। भाजपा है तो 15 हजार किसानों की हत्या मुमकिन है। भाजपा है तो नरत्न कंपनियों की बिक्री मुमकिन है। भाजपा है तो बेरोजगारी मुमकिन है। भाजपा है तो ऐसे कानून बन रहे है जिससे देश का संविधान खतरे में है। 

नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर सरकार पर हमला करते हुए प्रियंका ने कहा, 'विभाजनकारी कानून से देश खतरे में है। इस देश को विनाश से बचाना हमारा नैतिक कर्तव्य है। जो लोग अब भी नहीं जागेंगे उन्हें इतिहास में कायर कहा जाएगा।'


उत्तर प्रदेश के उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िका को जिंदा जलाए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्नाव की बेटी हार गई। न्याय हर इंसान का हक है। न्याय की लड़ाई बहुत बड़ी है। न्याय की लड़ाई ही सबसे बड़ी देशभक्ति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed