{"_id":"5d3d5d3b8ebc3e6cb20d086b","slug":"priyanka-gandhi-husband-robert-vadra-shared-a-picture-of-cow-on-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"रॉबर्ट वाड्रा ने शेयर की गाय की तस्वीर, लिखा- आप इसके जरिए अपना भविष्य जान सकते हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रॉबर्ट वाड्रा ने शेयर की गाय की तस्वीर, लिखा- आप इसके जरिए अपना भविष्य जान सकते हैं
Sun, 28 Jul 2019 02:00 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 28 Jul 2019 02:00 PM IST
विज्ञापन
रॉबर्ट वाड्रा (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने अपने ट्वीटर हैंडल से एक गाय की तस्वीर शेयर की है। रविवार को जिस गाय की फोटो उन्होंने शेयर की है उसके बारे में उन्होंने लिखा कि ये एक भविष्य बतानी वाली गाय है जो अपना सिर हिलाकर भविष्य बताती है।
विज्ञापन
इसके अलावा उन्होंने सड़कों पर सैर करने का अपना अनुभव भी साझा किया। उन्होंने लिखा कि आप सड़कों पर बाहर जा सकते हैं और बहुत कुछ सीख सकते हैं। लोगों की मदद करें, और उनकी मुस्कुराहट में अपनी प्रशंसा देखें और बदले में गुलाब प्राप्त करें।
विज्ञापन
Love India for its diversity/ versatility!U can go out in the streets & learn so much. Help people & see d appreciation in their genuine smiles/get roses in return. Interesting that u can know ur future by a sacred cow who nods its head in agreement. Love being part of my nation pic.twitter.com/S54XMOQz3t
— Robert Vadra (@irobertvadra) July 28, 2019
विज्ञापन
वाड्रा ने मुस्कुराते हुए बच्चों के एक ग्रुप के साथ तस्वीरें भी साझा कीं जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा गुलाब बेचते हुए। उन्होंने गाय की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा आप गाय के जरिए अपना भविष्य भी जान सकते हैं। इस अद्भुत देश का हिस्सा होना गर्व की बात है।
रॉबर्ट वाड्रा ने गाय के मालिक साधु से पूछा कि क्या ये मुझे सब कुछ बताएगी। साधु ने कहा कि ये आपको सब कुछ बताएगी साथ ही आशीर्वाद भी देगी। यह सावन का पवित्र महीना है। इसके बाद गाय वाड्रा की कार के पास गई और उन्होंने बड़े प्यार से उसे सहलाया।