फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka Gandhi Congress MP scathing attack Manipur burned during Amit Shah tenure Delhi riots took place

Priyanka Gandhi: कांग्रेस सांसद का तीखा हमला- अमित शाह के कार्यकाल में मणिपुर जल गया, दिल्ली में दंगे हुए…

Tue, 29 Jul 2025 03:12 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Tue, 29 Jul 2025 03:12 PM IST
सार

लोकसभा में प्रियंका गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मणिपुर, दिल्ली दंगे और पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए सरकार की जिम्मेदारी तय करने की मांग की। प्रियंका ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की वीरता अपनी जगह, लेकिन हमले की जवाबदेही से सरकार नहीं बच सकती। 

विज्ञापन
Priyanka Gandhi Congress MP scathing attack Manipur burned during Amit Shah tenure Delhi riots took place
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

लोकसभा में मंगलवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब-जब देश में आतंकी हमले और आंतरिक हिंसा की घटनाएं हुईं, तब-तब सरकार ने जिम्मेदारी से भागने की कोशिश की। उन्होंने मणिपुर हिंसा, दिल्ली दंगे और पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए सवाल किया कि इतने गंभीर मामलों के बावजूद गृह मंत्री अब तक पद पर क्यों बने हुए हैं?

विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने कहा कि सत्ता कोई तमगा नहीं, एक जिम्मेदारी होती है। आगे उन्होंने कहा कि आप इतिहास की बात करते हैं, मैं वर्तमान की बात करना चाहती हूं। आपको पिछले 11 वर्षों की जवाबदेही लेनी होगी। उन्होंने सवाल किया कि मणिपुर जल गया, दिल्ली में दंगे हुए, पहलगाम में हमला हुआ, लेकिन क्या किसी ने इस्तीफा दिया? उन्होंने कहा कि न सेना प्रमुख, न खुफिया प्रमुख और न ही गृह मंत्री ने जवाबदेही ली।
विज्ञापन


मुंबई हमले की तरह सरकार से जवाबदेही क्यों नहीं?
प्रियंका ने कहा कि 2008 के मुंबई हमले के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री ने इस्तीफा दिया था। वहीं, आज जब 26 लोग मारे गए, तब न कोई इस्तीफा आया, न कोई जवाबदेही ली गई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को ताना देने से अच्छा होता कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद पहलगाम जाते और पीड़ित परिवारों से मिलते।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेशन सिंदूर से ध्यान भटकाने की कोशिश- प्रियंका
कांग्रेस सांसद ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर एक साहसिक सैन्य अभियान था और सेना की वीरता को हम सलाम करते हैं। लेकिन इससे यह सवाल नहीं दबाया जा सकता कि हमला हुआ कैसे? उन्होंने कहा कि जब संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को आतंकवाद समिति का अध्यक्ष बना दिया गया, तो वह इस सरकार की कूटनीतिक विफलता का प्रतीक था।

ये भी पढ़ें- पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान क्यों नहीं भाग पाए आतंकी, सैन्य बलों ने कैसे की पहचान? गृहमंत्री ने बताया


प्रियंका ने मारे गए हर व्यक्ति का नाम पढ़ा
प्रियंका गांधी ने संसद में पहलगाम हमले में मारे गए हर व्यक्ति का नाम पढ़ा और पूछा कि जब सुरक्षा एजेंसियों के पास सैटेलाइट, ड्रोन और तकनीक है, तब भी टीआरएफ जैसे संगठन की साजिश की भनक तक नहीं लगी। उन्होंने कहा कि पहलगाम में लोग सरकार पर भरोसा करके गए थे, लेकिन उन्हें भगवान भरोसे छोड़ दिया गया।

ये भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर पर प्रियंका ने पूछे तीखे सवाल, क्या पीएम जिम्मेदारी लेंगे, हिम्मत है?

प्रधानमंत्री को श्रेय चाहिए लेकिन जिम्मेदारी नहीं- प्रियंका 
प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री हर उपलब्धि का श्रेय लेते हैं, लेकिन विफलता की जिम्मेदारी नहीं लेते। उन्होंने कहा कि जब सेना अपना फर्ज निभाती है, तो सरकार को भी अपने हिस्से की जवाबदेही लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता को सिर्फ भाषण नहीं, सुरक्षा और जवाब चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed