फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Operation Sindoor Congress leader Priyanka Gandhi asked sharp questions to PM Modi

Priyanka In Lok Sabha: ऑपरेशन सिंदूर पर प्रियंका ने पूछे तीखे सवाल, क्या पीएम जिम्मेदारी लेंगे, हिम्मत है?

Tue, 29 Jul 2025 02:49 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 29 Jul 2025 02:49 PM IST
सार

लोकसभा में पहलगाम आतंकी हमले और भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार से तीखे सवाल पूछे। प्रियंका ने पूछा कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में जिम्मेदारी लेने की हिम्मत है। प्रियंका ने मां सोनिया गांधी का नाम लेकर की गई टिप्पणी पर भी पलटवार किया।

विज्ञापन
Lok Sabha Operation Sindoor Congress leader Priyanka Gandhi asked sharp questions to PM Modi
लोकसभा में प्रियंका गांधी के भाषण का अंश - फोटो : priyanka

विस्तार

प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर हो रहे बहस के दौरान केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के पीछे की सुरक्षाचूक को रेखांकित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि पहलगाम की बायसरन घाटी में सुरक्षा वहां क्यों नहीं थी? क्या सरकार को मालूम नहीं था कि हजारों लोग वहां जाते हैं। लोग सरकार के भरोसे गए और सरकार ने उन्हें भगवान भरोसे छोड़ दिया। ये किसकी जिम्मेदारी किसकी थी? 

विज्ञापन

सदन में मां सोनिया का जिक्र कर भावुक हुई प्रियंका
सदन में अपने भाषण के दौरान प्रियंका गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी का जिक्र करते अमित शाह के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने भावुक शब्दों में कहा कि गृह मंत्री ने आज मेरी मां के आंसुओं की बात की। मैं इसका जवाब देना चाहती हूं। मेरी मां के आंसू उस दिन गिरे थे, जब आतंकियों ने मेरे पिता की हत्या कर दी थी। उन्होंने आगे कहा कि आज जब मैं पहलगाम हमले के 26 पीड़ितों की बात करती हूं, तो इसलिए क्योंकि मैं उनके दर्द को महसूस करती हूं। मैंने भी अपना पिता खोया है, इसलिए मुझे पता है कि दुख क्या होता है।

विज्ञापन

'वहां एक भी सुरक्षाकर्मी क्यों नहीं था?'
प्रियंका गांधी ने पहलगाम हमले को लेकर आगे केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल भी उठाए हैं। उन्होंने कहा कि उस जगह पर एक भी सुरक्षाकर्मी मौजूद क्यों नहीं था? क्या नागरिकों की सुरक्षा प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी नहीं है? प्रियंका गांधी ने कहा कि जिस जगह हादसा हुआ, वह पर्यटकों का लोकप्रिय स्थान है, फिर भी वहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। उन्होंने केंद्र से पूछा कि सरकार ने इस लापरवाही पर अब तक जवाब क्यों नहीं दिया। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों की जान की जिम्मेदारी सरकार की होती है, और इस मामले में कड़ी जांच और जवाबदेही जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें:- Priyanka Gandhi: कांग्रेस सांसद का तीखा हमला- अमित शाह के कार्यकाल में मणिपुर जल गया, दिल्ली में दंगे हुए…

'जनता की नहीं, सिर्फ प्रचार की चिंता है सरकार को'
प्रियंका गांधी ने आगे केंद्र सरकार पर जनता की चिंता छोड़ केवल प्रचार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह सरकार हमेशा सवालों से बचती है। इन्हें देश के नागरिकों के प्रति कोई जवाबदेही महसूस नहीं होती। सच तो यह है कि इनके दिल में जनता के लिए जगह ही नहीं है। इनके लिए सब कुछ राजनीति और प्रचार है।

प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ इवेंट और छवि बनाने में व्यस्त है, जबकि जनता की समस्याओं और सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चुप्पी साध ली जाती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार का काम जवाब देना और जिम्मेदारी लेना होता है, लेकिन मौजूदा सरकार इससे भागती नजर आती है।



सुरक्षाचूक को लेकर कौन लेगा जिम्मेदारी- प्रियंका

प्रियंका गांधी ने पहलगाम आतंकी हमले के जिम्मेदार टीआरएफ को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 'टीआरएफ ने कई आतंकी हमले किए, लेकिन 2023 में उसे आतंकी संगठन घोषित किया गया। एक संगठन इतना बड़ा हमला करता है और सरकार को पता नहीं चला? हमारी एजेंसियां हैं, इनकी जिम्मेदारी कौन लेगा, क्या किसी ने इस्तीफा दिया? खुफिया विभाग गृह मंत्रालय के तहत आता है, क्या गृह मंत्री ने इसकी जिम्मेदारी ली। इतिहास की बात आप करते हैं, मैं वर्तमान की बात करूंगी। 11 साल से तो आपकी सरकार है, आपकी कोई जिम्मेदारी है कि नहीं।

ये भी पढ़ें:- Amit Shah In Lok Sabha: गृहमंत्री ने संसद में विपक्ष की हर बात का दिया जवाब, 10 ग्राफिक्स में पढ़िए बड़ी बातें

अमित शाह पर साधा निशाना, पूछे तीखे सवाल
प्रियंका गांधी ने आगे गृह मंत्री अमित शाह के भाषण पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित साह ने संसद में पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी और मेरी मां सोनिया गांधी के आंसुओं की बात तो की, लेकिन जम्मू-कश्मीर में सीजफायर क्यों किया गया, इसका जवाब नहीं दिया। प्रियंका ने कहा कि आज गृह मंत्री ने बीते नेताओं की बातें कीं, लेकिन देश को यह नहीं बताया कि जब हमारे जवान शहीद हो रहे हैं, तब सरकार ने संघर्षविराम क्यों घोषित किया? साथ ही उन्होंने सरकार से सीधे सवाल पूछा कि क्या यह फैसला जनता और सेना के हित में था या कोई राजनीतिक मजबूरी? साथ ही उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि असली मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed