फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka Gandhi Challenges PM Modi in Lok Sabha: End Complaints Against Nehru, Debate Real Issues

लोकसभा में प्रियंका गांधी: ‘नेहरू पर शिकायतें खत्म कर बेरोजगारी-महंगाई पर बात करें’; PM मोदी पर बोला हमला

Mon, 08 Dec 2025 09:32 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 08 Dec 2025 09:32 PM IST
सार

प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि नेहरू पर शिकायतें और अपमान की बहस को एक बार में खत्म किया जाए और बेरोजगारी, महंगाई और महिलाओं के मुद्दों पर चर्चा हो।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi Challenges PM Modi in Lok Sabha: End Complaints Against Nehru, Debate Real Issues
प्रियंका गांधी - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

लोकसभा में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम पर 150 वर्षों की यात्रा पर चल रही चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पीएम लगातार जवाहरलाल नेहरू की गलतियों का मुद्दा उठाते रहते हैं, इसलिए बेहतर होगा कि इस विषय पर विस्तृत बहस की जाए और इसे हमेशा के लिए खत्म किया जाए।

विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने कहा आपके पास नेहरू जी की जो भी शिकायतें हैं, जितने भी आरोप या अपमान हैं, सबकी एक सूची बना लीजिए चाहे 999 हों या 9,999। हम 10, 20 या 40 घंटे की बहस के लिए तैयार हैं। एक बार में पूरा अध्याय खत्म कर देते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को इतिहास की नहीं, आज के मुद्दों की चर्चा करनी चाहिए। आज देश के युवा परेशान हैं, पेपर लीक होते रहते हैं, रोजगार नहीं है, महंगाई बढ़ चुकी है। लेकिन सरकार इन मुद्दों से बचने के लिए बहस को भटकाने की कोशिश करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Priyanka on Vande Matram: 'जितने साल से मोदी पीएम, उतने साल नेहरू जेल में रहे'; संसद में बोलीं प्रियंका गांधी


आज के मुद्दों पर करें बहस- प्रियंका का सीधा संदेश
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि सरकार वंदे मातरम बहस को भी राजनीतिक मोड़ देने की कोशिश कर रही है। देश की युवा पीढ़ी बेरोजगारी से टूट रही है, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, आरक्षण में मनमानी हो रही है। इन मुद्दों पर चर्चा क्यों नहीं? उन्होंने सरकार को चुनौती दी अगर हिम्मत है तो बेरोजगारी पर बात कीजिए, पेपर लीक पर बात कीजिए।

नेहरू की विरासत का बचाव
प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री लगभग 12 साल से पद पर हैं, जबकि नेहरू ने आजादी के लिए लगभग इतने ही साल जेल में बिताए। नेहरू जी ने इस देश के लिए जीया और इसी देश की सेवा करते हुए अंतिम सांस ली। उन्होंने कहा कि लोगों ने सांसदों को संसद में जनता के मुद्दों पर चर्चाओं के लिए भेजा है, न कि पुराने विवादों को दोहराने के लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed