{"_id":"5e3eade48ebc3ee5d21f88bb","slug":"pritish-nandy-attack-bjp-karnataka-over-tweet-delhi-muslim-women-voters-video-in-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने मुस्लिम महिलाओं का वीडियो किया शेयर, लिखा- कागज बचाकर रखना, एनपीआर में दिखाने पड़ेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा ने मुस्लिम महिलाओं का वीडियो किया शेयर, लिखा- कागज बचाकर रखना, एनपीआर में दिखाने पड़ेंगे
Sat, 08 Feb 2020 06:17 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 08 Feb 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली मतदान
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड प्रोड्यूसर और पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रीतीश नंदी ने भाजपा की आलोचना की है। कर्नाटक की भाजपा इकाई ने दिल्ली में मतदान की एक वीडियो शेयर की है। वीडियो में मुस्लिम महिलाएं हाथ में वोटर आईडी लेकर वोट डालने के लिए लाइन में लगी हैं। वीडियो के साथ भाजपा ने लिखा कि "कागज नहीं दिखाएंगे हम"!!!
विज्ञापन
भाजपा ने आगे लिखा कि इन कागजों को बचाकर रखें, एनपीआर के दौरान इन्हे दोबारा दिखाने की जरूरत पड़ेगी। भाजपा के इस ट्वीट पर प्रीतीश नंदी ने लिखा कि यह बहुत गलत है। यह हर भारतीय के लिए शर्म की बात है कि हम इस तरह की नफरत वाली भाषा बोल रहे हैं। भाजपा के इस ट्वीट की यूजर भी आलोचना कर रहे हैं।
विज्ञापन
This is disgusting. Shames every Indian that we are now speaking this language of hate. https://t.co/t9JLyPuuZf
विज्ञापन विज्ञापन— Pritish Nandy (@PritishNandy) February 8, 2020
बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो गया है। हालांकि जो लोग पहले से लाइन में हैं उन्हें मतदान का मौका दिया जा रहा है। नतीजों का एलान 11 फरवरी को होगा और इसी के साथ साफ हो जाएगा कि दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी।
दिल्ली में शाम पांच बजे तक 52.91 फीसदी मतदान हुआ। नॉर्थ वेस्ट 53.21, नॉर्थ ईस्ट 63.4, साउथ 50.36, सेंट्रल 53.18, साउथ वेस्ट 50.23, ईस्ट 57.29, वेस्ट 56.33, नॉर्थ 54.37, नई दिल्ली 44.29, शाहदरा 57.85 और साउथ ईस्ट में शाम पांच बजे तक 51.66 मतदान हुआ।