फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   prithviraj chavan operation sindoor controversial statement Marathi Prime Minister controversial statement

Op Sindoor: 'पहले दिन हम पूरी तरह हार गए थे', ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण का विवादित बयान

Tue, 16 Dec 2025 09:03 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र Published by: अमन तिवारी Updated Tue, 16 Dec 2025 09:03 PM IST
सार

Prithviraj Chavan Controversial Statement: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने सेना के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि पहले दिन भारत हवाई लड़ाई में हार गया था और इस दौरान भारतीय वायुसेना पूरी तरह जमीन पर रही।

विज्ञापन
prithviraj chavan operation sindoor controversial statement Marathi Prime Minister controversial statement
पृथ्वीराज चव्हाण, पूर्व सीएम, महाराष्ट्र - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने मंगलवार को ऑपरेशन सिंदूर पर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा, 'पहले दिन (ऑपरेशन सिंदूर के) हम पूरी तरह हार गए थे। 7 तारीख को जो आधे घंटे की हवाई लड़ाई हुई, उसमें हम पूरी तरह हार गए, चाहे लोग इसे मानें या न मानें। भारतीय विमानों को मार गिराया गया। वायुसेना पूरी तरह से जमीन पर थी और एक भी विमान नहीं उड़ा। चव्हाण ने पुणे में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अगर ग्वालियर, बठिंडा या सिरसा से कोई विमान उड़ता, तो पाकिस्तान की ओर से उसे मार गिराए जाने की बहुत ज्यादा संभावना थी, इसीलिए वायुसेना पूरी तरह से जमीन पर थी।'

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: BMC Polls: 'मुंबई को मिलेगा मराठी मेयर', बोले भाजपा नेता आशीष शेलार; बीएमसी चुनाव को लेकर किया ये बड़ा दावा
विज्ञापन


'क्या सच में 12 लाख सैनिकों की सेना रखने की जरूरत है?'
उन्होंने यह भी कहा कि 'हाल ही में हमने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देखा कि सेना की एक किलोमीटर भी मूवमेंट नहीं हुई दो-तीन दिनों में जो कुछ भी हुआ, वह सिर्फ हवाई युद्ध और मिसाइल युद्ध था। भविष्य में भी युद्ध इसी तरह लड़े जाएंगे। ऐसी स्थिति में, क्या हमें सच में 12 लाख सैनिकों की सेना रखने की जरूरत है, या हम उनसे कोई और काम करवा सकते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Supriya Sule: ईवीएम पर उठ रहे सवालों पर सुप्रिया सुले बोलीं- 'जिस मशीन से चार बार जीती, उस पर शक नहीं'

19 दिसंबर को देश का प्रधानमंत्री बदला जाएगा- चव्हाण
इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि जल्द ही एक मराठी नेता देश के प्रधानमंत्री का पद संभाल सकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले 19 दिसंबर को देश का प्रधानमंत्री बदला जाएगा। बता दें कि चव्हाण यूपीए सरकार के दौरान मंत्री भी रह चुके हैं। इसके चलते दिल्ली से उनके अच्छे संबंध माने जाते है। इसके चलते उनके बयान को कई नेताओं ने गंभीरता से लिया है। पृथ्वीराज चव्हाण ने अमेरिकी दस्तावेजों पर चर्चा करते हुए सनसनीखेज दावा किया। उन्होंने कहा कि 19 दिसंबर को अमेरिका में कुछ दस्तावेज सामने आएंगे, जिससे पूरी दुनिया में हलचल मच जाएगी। इसमें कई राजनीतिक नेताओं का स्टिंग ऑपरेशन सामने आएगा। इसका असर भारत पर भी पड़ेगा। 

वीडियो देखें-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed