{"_id":"694024b9b8f24f98f20343ca","slug":"supriya-sule-expressed-confidence-in-evms-saying-she-has-been-elected-four-times-using-these-same-machines-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Supriya Sule: ईवीएम पर उठ रहे सवालों पर सुप्रिया सुले बोलीं- 'जिस मशीन से चार बार जीती, उस पर शक नहीं'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Supriya Sule: ईवीएम पर उठ रहे सवालों पर सुप्रिया सुले बोलीं- 'जिस मशीन से चार बार जीती, उस पर शक नहीं'
Mon, 15 Dec 2025 09:02 PM IST
अमन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अमन तिवारी
Updated Mon, 15 Dec 2025 09:02 PM IST
सार
एनसीपी-एसपी की लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों पर भरोसा जताते हुए विपक्षी दलों के रुख से अलग बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह EVM पर सवाल नहीं उठाएंगी, क्योंकि उन्हीं मशीनों के जरिए वह चार बार सांसद चुनी गई हैं।
विज्ञापन
सुप्रिया सुले
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) पर सवाल उठाने वाले विपक्षी दलों के रुख से हटकर उस पर अपना विश्वास जताया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि वह इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को दोष नहीं देंगी, क्योंकि वह उन्हीं मशीनों के माध्यम से चार बार संसद के लिए चुनी गई हैं।
पार्टियां उठाती हैं ईवीएम पर सवाल
सुप्रिया सुले एनसीपी-एसपी महाराष्ट्र में विपक्षी 'महा विकास अघाड़ी' गठबंधन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इसमें कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) जैसे दल भी शामिल हैं, जो अक्सर चुनाव प्रक्रिया में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया करते रहे हैं।
सुप्रिया सुले ने ईवीएम पर जताया भरोसा
बारामती निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाली चार बार की लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले ने लोकसभा में चुनाव सुधारों पर हुई बहस के दौरान अपनी यह बात रखी। उन्होंने साफ तौर पर कहा, 'मैं उसी मशीन से चुनी गई हूं, इसलिए मैं इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन या वोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) पर सवाल नहीं उठाऊंगी।'
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Maharashtra: पुणे जमीन सौदा मामले में आरोपी दिग्विजय पाटिल पर कसा शिकंजा, पुलिस कर रही पूछताछ
ईवीएम पर क्या बोलीं महिला सांसद?
उन्होंने आगे कहा, 'मैं मशीन के खिलाफ नहीं बोल रही हूं। मैं बहुत सीमित बात कह रही हूं, और भारतीय जनता पार्टी से बहुत उम्मीदें हैं, जिसे महाराष्ट्र में इतना बड़ा जनादेश मिला है।' इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के विरोध में हो रही बहस के बीच सुले का यह बयान काफी मायने रखता है।
ये भी पढ़ें: BMC Elections: महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव की तारीखों का एलान, 15 जनवरी को वोटिंग तो इस दिन होगी मतगणना
सुप्रिया सुले के सीधे तौर पर मशीन की विश्वसनीयता पर संदेह करने से इनकार करने की बात सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में एक नई चर्चा छेड़ दी है। क्योंकि, वह उस गठबंधन का हिस्सा हैं, जो अक्सर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर सवाल उठाता रहा है।
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन