फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prisoner of Maharashtra Yerwada jail escapes from hospital latest big news in hindi

Big News: महाराष्ट्र के यरवदा जेल का कैदी अस्पताल से भागा, मणिपुर में मोबाइल इंटरनेट पर छह अक्तूबर तक बैन

Tue, 03 Oct 2023 07:12 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 03 Oct 2023 07:12 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि पुणे के ललित पाटिल ससून जनरल अस्पताल में पिछले तीन माह से कैदी सुभाष मंडल का इलाज चल रहा था। हर बार की तरह सोमवार को भी मंडल को एक्स-रे के लिए अस्पताल लेकर आए थे, जहां से वह चकमा देकर भागने से सफल हो गया।

विज्ञापन
Prisoner of Maharashtra Yerwada jail escapes from hospital latest big news in hindi
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराष्ट्र के यरवदा जेल का एक कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि पुणे के ललित पाटिल ससून जनरल अस्पताल में पिछले तीन माह से कैदी सुभाष मंडल का इलाज चल रहा था। हर बार की तरह सोमवार को भी मंडल को एक्स-रे के लिए अस्पताल लेकर आए थे, जहां से वह चकमा देकर भागने से सफल हो गया। मंडल दो करोड़ रुपये के मेफेड्रोन ड्रग भंडाफोड़ मामले का मुख्य आरोपी है।

विज्ञापन


मणिपुर में मोबाइल इंटरनेट पर छह अक्तूबर तक प्रतिबंध बढ़ा
मणिपुर सरकार ने राज्य में मोबाइल इंटरनेट के निलंबन 6 अक्तूबर तक बढ़ा दिया है। दो छात्रों की हत्या पर हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद फिर से प्रतिबंध लगाया गया है। मणिपुर में 3 मई को हिंसक जातीय झड़पों के बाद इंटरनेट पर लगा प्रतिबंध 23 सितंबर को हटा लिया गया था।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ चुराचांदपुर जिले में सोमवार को पूर्ण बंद के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। कुकी संगठनों ने दो नाबालिगों समेत अन्य लोगों को सीबीआई व एनआईए के गिरफ्तार करने के विरोध में बंद का आह्वान किया था। हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर दोनों विद्यार्थियों की तस्वीरें सामने आने के बाद इंफाल घाटी में प्रदर्शन बढ़ गए थे, जिसके बाद मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था। पुलिस ने बताया कि चुराचांदपुर जिले में बंद के दौरान सार्वजनिक वाहन सड़कों से नदारद रहे, जबकि बाजार और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंसा के पिछे विदेशी आतंकी संगठनों का हाथ, भारत के खिलाफ युद्ध : बीरेन सिंह
विरोध-प्रदर्शन के बीच सोमवार को मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि प्रदेश में जारी हिंसा के पीछे विदेशी आतंकवादी गुटों का हाथ है। यह सीधे-सीधे भारत के खिलाफ युद्ध है। लोगों ने इसे कई तरह के रंग देने की कोशिश की लेकिन एनआईए ने सबसे पर्दा हटा दिया। हिंसा के पीछे म्यांमार और बांग्लादेश के कुकी आतंकवादी संगठनों का हाथ है।

ई-सिगरेट रखना कानून का उल्लंघन स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेताया
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि ई-सिगरेट और इसी तरह की दूसरी चीजों को रखना इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम (पीईसीए) 2019 का उल्लंघन है। सूत्रों ने बताया कि यह स्पष्टीकरण पिछले महीने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को भेजा गया था। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम में ई-सिगरेट के इस्तेमाल पर प्रतिबंध का कोई जिक्र नहीं है। हालांकि, यह कानून ई-सिगरेट के उत्पादन, विनिर्माण, आयात, निर्यात, परिवहन, बिक्री, वितरण, भंडारण और विज्ञापन पर प्रतिबंध के लिए बनाया है। मंत्रालय के उप सचिव डॉ. पुलकेश कुमार ने बताया कि नियमों के तहत ई-सिगरेट रखने पर पाबंदी नहीं है। हालांकि, प्रतिबंध में सभी इलेक्ट्रॉनिक निकोटीन डिलीवरी सिस्टम, हीट नॉट बर्न उत्पाद, ई-हुक्का और इसी तरह के उपकरण शामिल हैं।
 
अजय आलोक, प्रत्यूष कंठ को भाजपा ने बनाया राष्ट्रीय प्रवक्ता
भाजपा ने अजय आलोक और प्रत्यूष कंठ को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। अजय आलोक बिहार से जबकि कंठ दिल्ली से हैं। भाजपा ने एक बयान में कहा कि पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दोनों को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। इनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। अजय आलोक लंबे समय से न्यूज चैनलों पर भाजपा की नीतियों का बचाव और समर्थन करने वाले प्रमुख चेहरा रहे हैं। पार्टी के भाजपा से अलग होने कारण उन्हें जदयू से निष्कासित कर दिया गया था। आलोक इसी साल अप्रैल में भाजपा में शामिल हुए थे।

विमान का आपातकालीन द्वार खोल रहा यात्री गिरफ्तार
नागपुर से बंगलूरू जाने वाले इंडिगो के एक विमान का आपातकालीन द्वार खोलने की कोशिश करने वाले एक यात्री को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। घटना 30 सितंबर को हुई थी जब स्वप्निल होले नामक एक व्यक्ति ने का आपातकालीन द्वार खोलने की कोशिश की।

भारतीयों की नई पसंद बना सिंगापुर, फ्रांस ऑस्ट्रेलिया और स्वीडन  
विदेशों में पढ़ने के इच्छुक और टेस्ट ऑफ इंग्लिश एज फॉरेन लैंग्वेज (टॉफेल) में शामिल हो रहे भारतीयों की रुचि सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस और स्वीडन में बढ़ी है। यह देश भारतीयों की नई पसंद बन रहे हैं। टॉफेल और जीआरई करवाने वाली प्रिंस्टन स्थित एजूकेशन टेस्टिंग सर्विस (ईटीएस) ने बताया कि साल 2017 से ही भारतीय छात्रों के बीच अमेरिका व कनाडा सबसे लोकप्रिय देश बने हुए हैं। लोकप्रियता के मामले में 2019 तक जर्मनी तीसरे व यूनाइटेड किंगडम चौथे स्थान पर था, लेकिन 2020 से यूनाइटेड किंगडम तीसरे और जर्मनी चौथे स्थान पर पहुंच गया। ईटीएस भारत व दक्षिण एशिया के राष्ट्रीय प्रबंधक सचिन जैन ने बताया कि इन देशों के अलावा भारतीय छात्र सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस और स्वीडन का रुख कर रहे हैं। वहीं टॉफेल में शामिल होने वालों की कुल संख्या भी तेजी से बढ़ी है। 

पद्मश्री से सम्मानित आदिवासी लोक कलाकार सत्यराम का निधन
आदिवासी लोक संगीत एवं नृत्य क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित सत्यराम रियांग (88) का रविवार को दक्षिण त्रिपुरा जिले में संतिरबाजार में अपने घर पर निधन हो गया। उनके परिवार में एक बेटा एवं चार बेटियां हैं। उन्होंने हाजागिरी नृत्य को बढ़ावा देने और आदिवासी लोक संस्कृति एवं परंपरा को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

नायडू की गिरफ्तारी के खिलाफ टीडीपी नेताओं का दिल्ली में अनशन
तेलुगुदेशम पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के विरोध में टीडीपी नेताओं और समर्थकों ने सोमवार को दिल्ली में भूख हड़ताल की। लोधी एस्टेट में किए गए इस अनशन में टीडीपी के राष्ट्रीय महासचिव और चंद्रबाबू के बेटे नारा लोकेश ने भी हिस्सा लिया। दिल्ली में ये अनशन ऐसे समय किया गया है, जब एक दिन बाद ही सुप्रीम कोर्ट में चंद्रबाबू की याचिका पर सुनवाई होनी है। चंद्रबाबू नायडू ने इसमें आंध्र प्रदेश कौशल विकास योजना घोटाले में अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द न करने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी है।

पार्टी कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री की रिहाई की मांग को लेकर लगातार कैंडल मार्च से लेकर रैलियों तक का आयोजन कर रहे हैं। चित्तूर जिले में सोमवार को एक रैली का आयोजन किया गया। वहीं, पूर्वी गोदावरी जिले के राजमहेंद्रवरम में टीडीपी के अनशन पर चंद्रबाबू की पत्नी नारा भुवनेश्वरी भी शामिल हुईं।

पर्यावरण के मामले में दुनिया का नेतृत्व कर रहे पीएम मोदी : कोबी शोशानी
मध्य-पश्चिमी भारत के लिए इस्राइल के महावाणिज्य दूत कोबी शोशानी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर्यावरण के मामले में दुनिया का नेतृत्व कर रहे हैं। पीएम मोदी के आह्वान पर शुरू किए गए स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शोशानी ने मुंबई में समुद्र तट पर सफाई अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पर्यावरण एक वैश्विक मुद्दा है। पीएम मोदी इस मामले में पूरी दुनिया का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने बहुत से अच्छे काम किए हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि वे जब भी कुछ कहते हैं, तो पूरा देश उनका अनुसरण करता है। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत यह पांचवां दिन है, जब यहां तमाम लोग समुद्र तट को साफ करने आए हैं। मन की बात के 105वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 अक्तूबर को सुबह 10 बजे एक तारीख एक घंटा एक साथ पहल का आह्वान करते हुए लोगों से स्वच्छता के लिए 1 घंटे के श्रमदान की अपील की थी। 


डॉक्टरों की मौत के बाद केरल पुलिस ने गूगल मैप को लेकर दी चेतावनी
कार दुर्घटना में दो युवा डॉक्टरों की मौत के बाद केरल पुलिस ने मानसून के दौरान गूगल मैप का इस्तेमाल नहीं करने की चेतावनी दी है। दरअसल, त्रिशूर जिले के एक निजी अस्पताल में कार्यरत दो युवा डॉक्टरों अद्वैत (29) और अजमल (29) की रविवार तड़के एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। माना जा रहा है कि दोनों डॉक्टर पथप्रदर्शन के लिए गूगल मैप का इस्तेमाल कर रहे थे, इसी दौरान उनकी कार नदी में गिर गई। उनके साथ यात्रा कर रहे तीन अन्य लोग घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने फेसबुक पोस्ट में लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि मानसून के दौरान अक्सर मार्गों को बदल दिया जाता है, लेकिन वे मानचित्र पर दिखाई नहीं देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed