फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   prisoner climb on tree and cut his vein

प्रेमिका से मिलने की जिद पर पेड़ पर चढ़ा कैदी, काटी नस

Fri, 17 Jun 2016 08:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर Updated Fri, 17 Jun 2016 08:58 AM IST
विज्ञापन
prisoner climb on tree and cut his vein
Jail

बैरक में पिटाई से आहत एक बंदी बृहस्पतिवार की सुबह जेल में न सिर्फ पेड़ पर चढ़ गया बल्कि अपनी प्रेमिका को बुलाने की जिद के साथ ही उसने अपने दाहिने हाथ की नस काट ली। जेलर के आश्वासन पर आधे घंटे बाद नीचे उतरे बंदी को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। सुरक्षा के लिहाज से बंदी की बैरक बदल दी गई है।

विज्ञापन


गोला, गोपालपुर का रहने वाला राकेश यादव रेप के मामले में चार महीने पहले जेल भेजा गया था। वह बैरक नंबर नौ में था। बृहस्पतिवार की सुबह 8:30 बजे वह जेल परिसर में स्थित पीपल के पेड़ पर चढ़ गया। राकेश का आरोप है कि बैरक के बंदी बेवजह उसकी पिटाई करते हैं। प्रेमिका के बारे में बात करने से मना करते हैं।
विज्ञापन


इसी धुन में उसने प्रेमिका को बुलाने की मांग करते हुए अपने दाहिने हाथ की नस काट ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंचे जेलर आरके सिंह ने राकेश से बातचीत की। प्रेमिका को बुलाने का आश्वासन देकर आधे घंटे बाद उसे नीचे उतरने पर राजी कर लिया। जेलर ने बताया कि पिटाई की शिकायत पर राकेश की बैरक बदल दी गई है। उसके घरवालों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed