{"_id":"5e08e1808ebc3e87cc2f1804","slug":"prime-minister-of-ireland-leo-varadkar-today-visited-his-ancestral-village-in-malvan-sindhudurg","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयरलैंड के पीएम वरड़कर महाराष्ट्र में अपने पैतृक गांव पहुंचे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आयरलैंड के पीएम वरड़कर महाराष्ट्र में अपने पैतृक गांव पहुंचे
Sun, 29 Dec 2019 10:55 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 29 Dec 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वरड़कर
- फोटो : ANI
आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वरड़कर रविवार को भारत में अपने पैतृक गांव पहुंचे। महाराष्ट्र के कोंकण स्थित सिंधुदुर्ग जिले के वरड़ गांव से उनके पिता अशोक का ताल्लुक था। यह मुंबई से 500 किमी दक्षिण में है। वे चिकित्सक बने और मुंबई में रहे।
विज्ञापन
वे 60 के दशक में यूनाटेड किंगडम चले गए थे और एक कैथलिक नर्स से विवाह किया। उनकी तीसरी संतान के रूप में लियो का जन्म हुआ। लियो जून 2017 में आयरलैंड के पीएम बने और अपने गांव में प्रधानमंत्री के तौर पर वे पहली बार आए हैं। यहां उनके गांव के लोगों ने उनका स्वागत किया। उन्हाेंने गांव के देवी मंदिर पर पूजा की। यह पूरी तरह निजी यात्रा थी।
विज्ञापन
Maharashtra: Prime Minister of Ireland, Leo Varadkar today visited his ancestral village in Malvan, Sindhudurg. pic.twitter.com/fhzcMakmVN
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 29, 2019