{"_id":"5d175d058ebc3e3cf257f248","slug":"prime-minister-narendra-modi-will-talk-mann-ki-baat-after-coming-back-of-g-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"जी-20 से वापस आकर मन की बात करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जी-20 से वापस आकर मन की बात करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Sat, 29 Jun 2019 06:13 PM IST
आसिम खान
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 29 Jun 2019 06:13 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के असोका शहर से जी-20 शिखर सम्मेलन के समापन के बाद नई दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। वह देर शाम दिल्ली आएंगे और रविवार को सुबह देश की जनता से मन की बात साझा करेंगे। प्रधानमंत्री ने पिछले कार्यकाल में जनता से मन की बात साझा की थी। इस बार प्रधानमंत्री कार्यालय ने प्रधानमंत्री के मन की बात को और व्यापक बनाने का उपाय किया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री को रविवार को सुबह 11 बजे से ऑल इंडिया रेडियो, डीडी नेशन, डीडी न्यूज, डीडी भारती पर सुना जा सकेगा। प्रधानमंत्री नई सरकार के गठन के बाद अपने मन की बात के पहले कार्यक्रम में देश की जनता का आभार व्यक्त करेंगे। देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में भरोसा जताया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने इसे अपने नारे में भी जोड़कर इसे विस्तार दिया है। अब यह नारा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास हो गया है। समझा जा रहा है कि मन की बात के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जनता को आगे के पांच साल के कार्यक्रम की एक रुपरेखा दे सकते हैं। प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को 1922 पर मिस कॉल देकर इसके एप को डाऊनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन