फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi thanks world leaders for 74th Independence Day wishes

विश्व के इन नेताओं ने 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम मोदी को दी शुभकामनाएं

Sat, 15 Aug 2020 10:16 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 15 Aug 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi thanks world leaders for 74th Independence Day wishes
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PIB

भारत के 74 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विश्व के कई नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि भारत के लोगों के पास गर्व करने के लिए बहुत कुछ है। मोदी ने कई देशों के नेताओं की शुभकामनाओं का ट्विटर पर जवाब दिया। 

विज्ञापन


उन्होंने नेतन्याहू से कहा, 'स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाओं के लिए आपका, मेरे प्रिय मित्र नेतन्याहू और इजराइल के लोगों का धन्यवाद। भारत के प्रति इजराइली प्रधानमंत्री का लगाव स्पष्ट रूप से दिखता है। इस्राइल के साथ अपने बढ़ते मजबूत संबंधों पर भारत को गर्व है।'
विज्ञापन

 


ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने अपनी शुभकामना में कहा कि ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच गहरी दोस्ती एवं साझेदारी भरोसा, सम्मान तथा साझा मूल्यों पर आधारित है। इस पर मोदी ने कहा, 'धन्यवाद ऑस्ट्रेलिया। प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन, आपको धन्यवाद। स्वतंत्रता दिवस शुभकामनाओं को लेकर आभार। भारत-ऑस्ट्रेलिया मित्रता के बारे में मेरे मित्र, प्रधानमंत्री मॉरिसन ने जो कुछ कहा, उससे पूरी तरह से सहमत हूं। आने वाले वर्षों में यह बढ़ता रहे और वैश्विक शांति एवं प्रगति में योगदान दे।'
 

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह, श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे और उनके भाई एवं देश के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे तथा भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग ने भी भारत के 74 वें स्वतंत्रता दिवस पर अपनी शुभकामनाएं दीं।
 

प्रधानमंत्री ने इन सभी नेताओं को धन्यवाद दिया। ओली ने मोदी से टेलीफोन पर बातचीत भी की। श्रीलंका के राष्ट्रपति के शुभकामना संदेश के जवाब में मोदी ने कहा कि भारत के लोग अपने श्रीलंका के बहनों एवं भाइयों से मिले स्वतंत्रता दिवस शुभकामनाओं को संजो कर रखते हैं तथा कामना करते हैं कि दोनों देश अपने नागरिकों के कल्याण के लिये साथ मिल कर काम करना जारी रखेंगे।

 
 
 


पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी 

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत सरकार को 74वें स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दीं और कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय में भारत की प्रतिष्ठा काफी अधिक है। पुतिन ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने बधाई संदेश में कहा, भारत गणराज्य का राष्ट्रीय त्योहार- स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई स्वीकार करें।

उन्होंने कहा, आपके देश को अंतरराष्ट्रीय समुदाय के बीच सही मायनों में उच्च प्रतिष्ठा प्राप्त है। आर्थिक, सामाजिक और अन्य क्षेत्रों में भारत द्वारा हासिल की गई सफलता को व्यापक रूप से सराहा जाता है।

 पुतिन ने कहा कि रूस और भारत के बीच संबंध रणनीतिक साझेदारी पर घोषणा की भावना में गतिशील रूप से विकसित हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed