फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi is participate in NITI Aayog programme

पीएम मोदी बोले- दलाली में लगे नाकाम लोग मचा रहे हैं रोजगार का शोर

Fri, 18 Aug 2017 07:34 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी Updated Fri, 18 Aug 2017 07:34 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi is participate in NITI Aayog programme
pm modi

नीति आयोग  के चैंपियंस ऑफ चेंज कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाम लिए बगैर भ्रष्टाचार पर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दलाली में नाकाम लोग ही रोजगार का शोर मचा रहे हैं। इस कार्यक्रम केतहत युवा सीईओ और स्टार्टअप शुरू करने वाले उद्यमियों से मुखातिब पीएम ने कहा कि पहले संस्थागत रूप ले चुके भ्रष्टाचार पर लगाम लगने के कारण दलालों का समय खत्म हो गया है।

विज्ञापन


 सरकार भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने की दिशा में कदम उठा रही है। आने वाले दिनों में सरकार आम आदमी की समस्याओं को खत्म करने के और कदम उठाएगी। चैंपियंस ऑफ चेंज कार्यक्रम में युवा सीईओ और उद्यमियों की टीम ने सॉफ्ट पावर-अतुलनीय भारत, शिक्षा और कौशल विकास, स्वास्थ्य एवं पोषण, डिजिटल इंडिया, ऊर्जा विषय पर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


इस दौरान प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार की चर्चा करते हुए नाम लिए बगैर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में भ्रष्टाचार के संस्थागत रूप ले लेने के कारण दलाली बड़ा रोजगार बन गया था। अब दलालों का समय खत्म हो गया है। यही लोग अब रोजगार का शोर मचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान पीएम ने पद्म पुरस्कार दिए जाने के तरीके का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लोगों को पता है कि पहले ये पुरस्कार कैसे दिए जाते थे। पहले मंत्रियों की अनुशंसा पर पुरस्कार दे दिए जाते थे। मगर सरकार ने इसकी प्रक्रिया में बदलाव करते हुए इसे बंद कर दिया। अब आम लोग भी ऑनलाइन अज्ञात नायकों के नाम की सिफारिश कर रहे हैं।


पीएम ने कहा कि हमारा विश्वास है कि प्रत्येक नागरिक को देश के विकास में कुछ न कुछ योगदान देना चाहिए। हमारे देश के लोगों में इसकी क्षमता है। हम नागरिकों के विकास संबंधी योगदान को देश के विकास के साथ जोड़ना चाहते हैं। पीएम ने कहा कि उनकी टीम नए विचारों के प्रति बेहद सकारात्मक हैं। कई वरिष्ठ अधिकारी नए विचारों में संभावनाएं देखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed