फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi is doing politics of Muslim appeasement: Sanjay Singh

मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीः संजय सिंह

Thu, 13 Jun 2019 09:07 PM IST
गौरव द्विवेदी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Thu, 13 Jun 2019 09:07 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi is doing politics of Muslim appeasement: Sanjay Singh
संजय सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा कांग्रेस पर मुस्लिम तुष्टीकरण करने का आरोप लगाती रही है, लेकिन आज सत्ता में आने के बाद वह स्वयं वही काम कर रही है। केवल मुस्लिम छात्रों को छात्रवृत्ति देने की घोषणा पर सरकार ने अपने रुख को साफ कर दिया है। 

विज्ञापन


आप नेता संजय सिंह ने गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मुस्लिम समुदाय के छात्रों को छात्रवृत्ति देने का फैसला सही है। उनकी भलाई के लिए सरकार को और भी कदम उठाने चाहिए। लेकिन सरकार को हिंदू-मुस्लिम छात्रों के बीच कोई भेद नहीं करना चाहिए और कोई भी योजना सबके लिए लानी चाहिए जिससे हर वर्ग के छात्रों का भला हो सके। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस महंगाई में किसी भी वर्ग के व्यक्ति को अपने बच्चों को पढ़ाने में परेशानी आ रही है। कमजोर वर्ग के लोग अपने बच्चों को शिक्षा नहीं दे पा रहे हैं तो मध्यम वर्ग भी बढ़ती फीसों से परेशान है। इसलिए सरकार को ऐसी योजना लानी चाहिए जिससे समाज के हर वर्ग के छात्रों का भला हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed