फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi interacts with participants of Smart India Hackathon 2022 via video conferencing

Smart India Hackathon: PM मोदी बोले- आजादी के 100 वर्ष होने पर देश कैसा होगा? बड़े संकल्पों पर काम हो रहा

Thu, 25 Aug 2022 09:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 25 Aug 2022 09:25 PM IST
सार

PM मोदी ने कहा कि पिछले 7-8 वर्षों में देश एक के बाद एक रिवॉल्यूशन करते हुए तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत में आज इंफ्ररास्ट्रकचर रिवॉल्यूशन हो रहा है। भारत में आज स्वास्थ्य क्षेत्र में रिवॉल्यूशन हो रहा है।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi interacts with participants of Smart India Hackathon 2022 via video conferencing
PM Modi - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2022 के ग्रैंड फिनाले में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से बात भी की।उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अब से कुछ दिन पहले ही हमने आजादी के 75 वर्ष पूरे किए हैं। आजादी के 100 वर्ष होने पर हमारा देश कैसा होगा, इसे लेकर देश बड़े संकल्पों पर काम कर रहा है। इन संकल्पों की पूर्ति के लिए ‘जय अनुसंधान’ के उद्घोष के ध्वजा वाहक आप इनोवेटर्स हैं। 

विज्ञापन


PM मोदी ने कहा कि पिछले 7-8 वर्षों में देश एक के बाद एक रिवॉल्यूशन करते हुए तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत में आज इंफ्ररास्ट्रकचर रिवॉल्यूशन हो रहा है। भारत में आज स्वास्थ्य क्षेत्र में रिवॉल्यूशन हो रहा है।
विज्ञापन


PM मोदी ने कहा कि भारत में इनोवेशन का कल्चर बढ़ाने के लिए हमें दो बातों पर निरंतर ध्यान देना होगा। पहली- सामाजिक समर्थन और दूसरी- संस्थागत समर्थन। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का आज का भारत, अपने युवाओं पर भरपूर भरोसा करते हुए आगे बढ़ रहा है। इसी का नतीजा है कि आज इनोवेशन इंडेक्स में भारत की रैकिंग बढ़ गई है। पिछले 8 वर्षों में पेटेंट की संख्या 7 गुना बढ़ गई है। यूनिकॉर्न की गिनती भी 100 के पार चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिवसीय गुजरात जाएंगे पीएम
इस बीच प्रधानमंत्री मोदी शनिवार से गुजरात की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान वह 2001 में भुज में आए भूकंप के पीड़ितों के लिए बनाए गए स्मारक ‘स्मृति वन’ का उद्घाटन करेंगे। पीएम कई अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ वे कुछ परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। पीएमओ के मुताबिक, पीएम मोदी यात्रा की शुरुआत में 27 अगस्त को अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित ‘खादी उत्सव’ समारोह को संबोधित करेंगे। अगले दिन पीएम गांधीनगर में भारत में सुजूकी कंपनी के 40 वर्षों के सफर पर आयजित एक कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। पीएम 28 अगस्त को कच्छ जिले का दौरा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed