फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi interacts with Heads of Indian Missions abroad, stakeholders of trade and commerce sector via video conferencing

बातचीत: पीएम मोदी ने विदेशों में भारतीय मिशनों के प्रमुखों से कहा- ब्रांड इंडिया के लिए संभावनाएं बहुत

Fri, 06 Aug 2021 08:39 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 06 Aug 2021 08:39 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था के साइज, हमारे पोटेंशियल, हमारी मैन्युफेक्चरिंग और सर्विस इंडस्ट्री के बेस को देखते हुए इसमें बहुत वृद्धि की संभावना है।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi interacts with Heads of Indian Missions abroad, stakeholders of trade and commerce sector via video conferencing
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विदेशों में भारतीय मिशनों के प्रमुखों से बात की। - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विदेशों में भारतीय मिशनों के प्रमुखों और देश के व्यापार और वाणिज्य क्षेत्र के हितधारकों के साथ बातचीत की। यह कार्यक्रम पीएम द्वारा 'लोकल गोज ग्लोबल - मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड' के लिए एक स्पष्ट आह्वान को चिह्नित करेगा। आइए जानते हैं पीएम मोदी ने इस दौरान क्या कुछ कहा...

विज्ञापन

 

  • आज फिजिकल, टेक्नोलॉजीकल और फाइनेंशियल कनेक्टिविटी की वजह से दुनिया हर रोज और छोटी होती जा रही है। ऐसे में हमारे एक्सपोर्ट के एक्सपेंशन के लिए दुनिया भर में नई संभावनाएं बन रही हैं।
  • विज्ञापन
  • इस वक्त हमारा एक्सपोर्ट जीडीपी का लगभग 20 प्रतिशत है। हमारी अर्थव्यवस्था के साइज, हमारे पोटेंशियल, हमारी मैन्युफेक्चरिंग और सर्विस इंडस्ट्री के बेस को देखते हुए इसमें बहुत वृद्धि की संभावना है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • एक्सपोर्ट बढ़ाने के लिए चार फैक्टर्स बहुत महत्वपूर्ण हैं। पहला- देश में मैन्युफेक्चरिंग कई गुना बढ़े। दूसरा- ट्रांसपोर्ट की, लॉजिस्टिक्स की दिक्कतें दूर हों। तीसरा- एक्सपोर्टर्स के साथ सरकार कंधे से कंधा मिलाकर चले। और चौथा फैक्टर, जो आज के इस आयोजन से जुड़ा है, वो है- भारतीय प्रॉडक्ट्स के लिए इंटरनेशनल मार्कट। 
  • पीएम मोदी ने कहा कि प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम से मैन्युफेक्चरिंग की स्केल ही नहीं बल्कि ग्लोबल क्वालिटी और एफिशिएंसी का स्तर बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। इससे आत्मनिर्भर भारत का, मेड इन इंडिया का नया इकोसिस्टम विकसित होगा। देश को मैन्युफेक्चरिंग और एक्सपोर्ट के नए ग्लोबल चैंपियन्स मिलेंगे।
  • हाल ही में सरकार ने एक्सपोर्ट्स को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले से हमारे एक्सपोर्ट्स को इंश्योरेंस कवर के रूप में लगभग 88 हजार करोड़ रुपये का बूस्ट मिलेगा। इसी प्रकार एक्सपोर्ट इंसेंटिव्स को रेशनलाइज करने से, डब्ल्यूटीओ कंप्लायेंट बनाने से भी हमारे एक्सपोर्ट को बल मिलेगा।
  • दुनिया के अलग-अलग देशों में बिजनेस करने वाले हमारे एक्सपोर्टर्स बहुत बेहतर तरीके से जानते हैं कि स्टेबिलिटी का कितना बड़ा प्रभाव होता है। भारत ने रेट्रोस्पेक्टिव टैक्सेशन से मुक्ति का जो फैसला लिया है, वो हमारा कमिटमेंट दिखाता है, पॉलीसीज में कंसिसटेंसी दिखाता है।
  • अलग-अलग देशों में मौजूद इंडिया हाउस, भारत की मैन्यूफैक्चरिंग पावर के भी प्रतिनिधि बनें। समय-समय पर आप, भारत में यहां की व्यवस्थाओं को अलर्ट करते रहेंगे, गाइड करते रहेंगे, तो इसका लाभ एक्सपोर्ट को बढ़ाने में होगा।
  • ये समय ब्रांड इंडिया के लिए नए लक्ष्यों के साथ नए सफर का है। ये समय हमारे लिए क्वालिटी और रिलायब्लिटी की नई पहचान स्थापित करने का है। हमें ये प्रयास करना है कि दुनिया के कोने-कोने में भारत के हाई वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट को लेकर एक स्वाभाविक डिमांड पैदा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed