{"_id":"62a2205997930f6601577732","slug":"prime-minister-narendra-modi-interacted-with-delegation-of-women-from-nagaland","type":"story","status":"publish","title_hn":"Women Empowerment: पीएम मोदी ने नगालैंड के महिला प्रतिनिधिमंडल से की वार्ता, कहा-नारी सशक्तिकरण का नया प्रतिमान बनाया जा रहा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Women Empowerment: पीएम मोदी ने नगालैंड के महिला प्रतिनिधिमंडल से की वार्ता, कहा-नारी सशक्तिकरण का नया प्रतिमान बनाया जा रहा
Thu, 09 Jun 2022 10:01 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 09 Jun 2022 10:01 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नगालैंड से आई महिलाओं के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात और बातचीत की।
विज्ञापन
नगालैंड के महिला प्रतिनिधमंडल से मिले पीएम मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नगालैंड से आई महिलाओं के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात और बातचीत की। वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने महिला सशक्तिकरण के लिए उनकी सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं के बारे में उन्हें बताया।
विज्ञापन
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi interacted with a delegation of women from Nagaland. pic.twitter.com/ZuRX9ExrqW
— ANI (@ANI) June 9, 2022
विज्ञापन
इसके अलावा पीएम मोदी ने एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने एक सरकारी पोर्टल पर महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए अपनी सरकार की विभिन्न योजनाओं और पहलों के बारे में जानकारी और लेख साझा किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि 'महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक नया प्रतिमान कैसे बनाया जा रहा है, इस पर आपको इन लेखों को पढ़ने में मज़ा आएगा। इन प्रयासों में विविध क्षेत्रों को शामिल किया गया है और महिलाओं के लिए अधिक सम्मान और अवसर सुनिश्चित किए गए हैं।'
विज्ञापन
न्यू इंडिया की नारी शक्ति की बढ़ी उपलब्धियां साझा करते हुए एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, “भारत की नारी शक्ति को सशक्त बनाने के कार्य के बारे में व्यापक जानकारी।” अपने ट्वीट के साथ ही उन्होंने 'महिला सशक्तिकरण के 8 साल" के हैशटैग का भी प्रयोग किया है।
ये लेख मोदी सरकार में महिलाओं के लिए शुरू की गई विभिन्न पहलों के बारे में थे। गौरतलब है कि मोदी सरकार में 26 सप्ताह का भुगतान मातृत्व अवकाश, 2.7 करोड़ 'सुकन्या समृद्धि खाते' की स्थापना, नौ करोड़ से अधिक मुफ्त एलपीजी कनेक्शन, तीन-तलाक की समाप्ति जैसे महिलाओं के हित वाले कई महत्वपूर्ण काम और योजनाएं शुरू की गई हैं।