{"_id":"62ebaf713ddaf02dd01c4ccf","slug":"prime-minister-narendra-modi-inauguration-foundation-stone-various-projects-shrimad-rajchandra-mission-dharam","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से कोरोन वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाने की अपील की, कही यह बड़ी बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से कोरोन वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाने की अपील की, कही यह बड़ी बात
Thu, 04 Aug 2022 10:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 04 Aug 2022 10:59 PM IST
सार
उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में देश अपनी उन संतानों को याद कर रहा है, जिन्होंने भारत को गुलामी से बाहर निकालने के लिए प्रयास किए। श्रीमद राजचंद्र जी ऐसे ही संत थे, जिनका एक विराट योगदान इस देश के इतिहास में है।
विज्ञापन
PM Modi
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात के वलसाड जिले में श्रीमद राजचंद्र मिशन धर्मपुर की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का लोकार्पण हुआ है तो पशुओं के अस्पताल का शिलान्यास हुआ है। महिलाओं के लिए सेंटर फॉर एक्सीलेंसी का निर्माण कार्य भी आज से शुरू हुआ है। इससे गुजरात के ग्रामीणों, गरीबों, हमारी माता और बहनों को बहुत लाभ होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में देश अपनी उन संतानों को याद कर रहा है, जिन्होंने भारत को गुलामी से बाहर निकालने के लिए प्रयास किए। श्रीमद राजचंद्र जी ऐसे ही संत थे, जिनका एक विराट योगदान इस देश के इतिहास में है। प्रधानमंत्री मोदी ने वलसाड़ जिले में डिजिटल तरीके से एक अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद कहा कि मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे कोविड -19 रोधी टीके की बूस्टर खुराक लें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश की नारीशक्ति को आजादी के अमृतकाल में राष्ट्रशक्ति के रूप में सामने लाना हम सभी का दायित्व है। केंद्र सरकार आज बहनों-बेटियों के सामने आने वाली हर उस अड़चन को दूर करने में जुटी है, जो उसे आगे बढ़ने से रोकती है।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने समावेशी और सभी तक पहुंचने वाली सरकार दी: शाह
इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले आठ वर्षों में एक पूर्ण समावेशी व सभी तक पहुंचने वाली सरकार दी है। यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा, तब नीतिगत पंगुता थी और उस दौरान कई घोटाले भी हुए।
गृह मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने ‘सर्व स्पर्शी, सर्व समावेशी’ सरकार देश को दी है। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां सुधार नहीं किए गए। हमने संपूर्ण समाज के कल्याण की शपथ ली है। शाह आजादी के 75 वर्ष के उत्सव के तहत सीआईआई के ‘संकल्प से सिद्धि’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
अप्रत्यक्ष रूप से पूर्व की यूपीए सरकार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 2014 से पहले एक वक्त था जब प्रधानमंत्री को पीएम नहीं समझा जाता था, क्योंकि सभी मंत्री किसी और को ही पीएम मानते थे। उस सरकार में नीतिगत पंगुता थी और करीब 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले हुए। उस वक्त घोर पूंजीवाद और महंगाई चरम पर थी। कारोबारी सुगमता जमीन पर आ गिरी थी। इन्हीं कारणों से देश ने एकतरफा फैसला लिया और 2014 में देश की कमान पूर्ण बहुमत वाली भाजपा सरकार को सौंपी।