फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   prime minister narendra modi inaugurates ujjwala yojna in balia

पीएम मोदी ने किया उज्ज्वला योजना का आगाज

Sun, 01 May 2016 08:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 01 May 2016 08:09 PM IST
विज्ञापन
prime minister narendra modi inaugurates ujjwala yojna in balia
pm modi - फोटो : amar ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गरीब परिवारों की दस महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन देकर ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि, योजना के तहत पहले एक साल में डेढ़ करोड़ और अगले तीन सालों में पांच करोड़ गरीब परिवारों को कनेक्शन दिए जाएंगे। गैस की सब्सिडी का पैसा सीधे महिलाओं के खाते में भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि पुरानी सरकारों ने गरीबों का नहीं बल्कि मतपेटियों को ध्यान में रखकर काम किया। हमारी सरकार गरीबों की सरकार है। प्रधानमंत्री रविवार को जिले के हैबतपुर (माल्देपुर मोड़) में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

विज्ञापन




(फोटो - अमर उजाला ब्यूरो, बलिया)

प्रधानमंत्री ने भाषण की शुरुआत भोजपुरी में ‘भृगु बाबा की धरती पर रऊवा सबहन के प्रणाम बा...’ कहकर की। कहा कि महर्षि भृगु, शहीद मंगल पांडेय एवं चित्तू पांडेय, जयप्रकाश नारायण और चंद्रशेखर जैसे महापुरुषों की धरती को आज श्रमिक दिवस पर देश का नंबर वन मजदूर नमन करता है। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि अब तक मजदूरों को एकजुट कर वर्ग संघर्ष कराया जाता रहा है। ऐसे लोग आज दुनिया के राजनीतिक नक्शे से अपनी जगह खोते जा रहे हैं। कहा कि सबसे बड़ा केमिकल मजदूरों का पसीना होता है जिससे पूरी दुनिया को जोड़ा जा सकता है। मोदी ने कहा कि मजदूरों की खुशहाली के लिए जरूरी है कि उनके घर में बिजली जले, स्वास्थ्य की सुविधा मिले और धुआं रहित खाना बने। कहा कि हमने गरीबी को बहुत करीब से देखा है। बचपन में मेरी मां चूल्हे पर खाना बनाती और मुझे खिलाती थी। इस परेशानी को करीब से महसूस करने की वजह से आज महिलाओं का दर्द बांटने मैं यहां आया हूं। 
विज्ञापन





(फोटो - PTI)

प्रधानमंत्री ने कहा कि बलिया से उज्ज्वला योजना शुरू करने की वजह यहां गरीबों के पास प्रदेश के अन्य इलाकों की अपेक्षा कम गैस कनेक्शन होना है।  कहा कि योजना के तहत अगले तीन सालों में पांच करोड़ गरीब परिवारों को गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। मजदूरों के लिए श्रम सुविधा पोर्टल और लेबर आईडेंटिटी नंबर के फायदे गिनाते हुए उन्होंने गरीब तबके के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का जिक्र किया। कहा लेबर आईडेंटिटी नंबर बन जाने से मजदूरों का पीएफ सुरक्षित हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



(फोटो - अमर उजाला ब्यूरो, बलिया)
मोदी ने कहा कि देश के 30 लाख से अधिक श्रमिकों को पहले 15, 50 या 100 रुपये पेंशन मिलती थी, हमारी सरकार ने न्यूनतम पेंशन एक हजार रुपये कर दी। पूर्वी उत्तर प्रदेश की गरीबी दूर करने के लिए यहां विकास लाना होगा। इस क्षेत्र के विकास के लिए ताड़ीघाट-गाजीपुर व मऊ को रेल लाइन से जोड़ा जाएगा। ताड़ीघाट से गाजीपुर तक गंगा पर दो पुल बनेंगे। इसके लिए बजट आवंटन का फैसला ले लिया गया है। कहा कि हम सरकार में आए तो प्रदेश के 1529 गांवों में बिजली नहीं थी। हमने 250 दिनों में ही 1326 गांवों में बिजली पहुंचा दी है। 
इस मौके पर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सूक्ष्म, मध्यम एवं लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र, रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, सांसद भरत सिंह, हरिनरायन राजभर, रवींद्र कुशवाहा, प्रदेश सरकार के मंत्री रामगोविंद चौधरी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री को हजारी प्रसाद द्विवेदी की पुस्तकों का सेट और एक पौधा  भेंट किया गया।  


इन्हें प्रधानमंत्री ने दिए गैस कनेक्शन
बलिया। प्रधानमंत्री ने गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाली दस महिलाओं को मंच से गैस कनेक्शन के कागजात सौंपे। इन महिलाओं में गुड्डी देवी, माया देवी, तरन्नुम बानो, श्याम प्यारी, माया, धनवंती देवी, जरीना, गुड्डी, सीमा देवी तथा राधिका सिंह  शामिल हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed