{"_id":"5c3de757bdec22736934aadd","slug":"prime-minister-narendra-modi-condemns-ldf-government-over-sabarimala-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने की सबरीमाला मुद्दे को लेकर केरल सरकार की निंदा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी ने की सबरीमाला मुद्दे को लेकर केरल सरकार की निंदा
Tue, 15 Jan 2019 07:29 PM IST
आसिम खान
भाषा, कोल्लम
भाषा, कोल्लम
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 15 Jan 2019 07:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबरीमला मुद्दे को लेकर केरल की माकपा के नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार पर मंगलवार को तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कम्युनिस्ट भारत की संस्कृति, इतिहास और आध्यात्मिकता का सम्मान नहीं करते।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने एलडीएफ सरकार और राज्य में यूडीएफ की अगुआई वाले विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि दोनों ही मोर्चे एक ही सिक्के के दो पहलू है। उन्होंने दोनों मोर्चों पर राज्य के लोगों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
मोदी ने यहां एक जनसभा में कहा, ‘‘हम जानते हैं कि कम्युनिस्ट भारत की संस्कृति, इतिहास और आध्यात्मिकता का सम्मान नहीं करते है।’’ उन्होंने कहा कि सबरीमला मुद्दे पर कांग्रेस के कई रूख हैं। उन्होंने कहा, ‘‘वह संसद में कुछ कहती है और पतनमथिट्टा (जहां अय्यप्पा मंदिर है) में कुछ और कहती है।’’
विज्ञापन