पीएम मोदी ने मुरली मनोहर जोशी को दी जन्मदिन पर बधाई, राजनाथ सिंह ने की मुलाकात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी को 86वें जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि उन्होंने एक मंत्री के साथ-साथ एक सांसद के रूप में भी अनुकरणीय योगदान दिया। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुरली मनोहर जोशी के घर जाकर उनसे मुलाकात की जन्मदिन की बधाई दी।
मोदी ने ट्वीट किया कि मुरली मनोहर जोशी जी को जन्मदिन की बधाई, भारत के वरिष्ठ एवं सम्मानित नेताओं में से एक.... पूरी जिंदगी उन्होंने भारत के विकास के लिए काम किया। उन्होंने एक मंत्री के साथ-साथ एक सांसद के रूप में भी अनुकरणीय योगदान दिया। ईश्वर से कामना है कि वह दीर्घायु और स्वस्थ रहें।
Birthday greetings to @drmmjoshibjp Ji, one of India’s senior most and respected leaders. Throughout his life he has worked towards India’s development. He made exemplary contributions as a Minister as well as Parliamentarian. May he lead a long and healthy life.
विज्ञापन विज्ञापन— Narendra Modi (@narendramodi) January 5, 2021
इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मुरली मनोहर जोशी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि देश के वरिष्ठतम नेताओं में अग्रणी और बेहद सम्मानित, डा. मुरली मनोहर जोशी जी के जन्मदिवस पर मैं उन्हें अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं। अपने व्यक्तित्व, विचारों और विद्वता से उन्होंने हम सभी को हमेशा प्रेरित किया है। मैं उनकी लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
Defence Minister Rajnath Singh met senior BJP leader Dr Murli Manohar Joshi on latter's birthday today. pic.twitter.com/3zhszGreJU
— ANI (@ANI) January 5, 2021
मुरली मनोहर जोशी भाजपा के पूर्व अध्यक्ष हैं और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री भी रहे चुके हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर के जरिए उनको बधाई दी और स्वस्थ रहने की कामना की।
बता दें कि मुरली मनोहर जोशी ने पीएम नरेंद्र मोदी के लिए अपनी संसदीय सीट वाराणसी छोड़ दी थी और अब वो भाजपा के मार्गदर्शक मंडल में शामिल हैं। मुरली मनोहर जोशी का पैतृक निवास उत्तराखंड का कुमायूं क्षेत्र है। मुरली मनोहर जोशी बचपन से ही पढ़ने में मेधावी छात्र थे।