फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Modi congratulated the DRDO scientists on the testing of Agni-5 Know all about it

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने अग्नि-5 के परीक्षण को लेकर वैज्ञानिकों को दी बधाई; नहीं होगा देश के नाम संबोधन

Mon, 11 Mar 2024 05:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 11 Mar 2024 05:43 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट किया, 'हमारे देश के लिए एक महत्वपूर्ण दिन। स्वदेशी रूप से विकसित अग्नि-5 मिसाइल के पहले उड़ान परीक्षण, सफल मिशन दिव्यास्त्र के लिए हमारे DRDO वैज्ञानिकों और नागरिकों को हार्दिक बधाई...'

विज्ञापन
Prime Minister Modi congratulated the DRDO scientists on the testing of Agni-5 Know all about it
pm modi - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अग्नि-5 मिसाइल के टेस्ट परीक्षण को लेकर डीआरडीओ के वैज्ञानिकों को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, 'मिशन दिव्यास्त्र के लिए डीआरडीओ के वैज्ञानिकों पर हमें गर्व है, जिन्होंने स्वदेशी अग्नि-5 मिसाइल के पहले फ्लाइट टेस्ट किया। यह मिसाइल मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेड री-एंट्री व्हिकल (MIRV) तकनीक से लैस है।'

विज्ञापन


इससे पहले खबरें आईं कि पीएम मोदी देश को संबोधित करने वाले हैं। इस दौरान कई तरह के कयास लगाए जाने लगे। कहा जाने लगा कि पीएम मोदी सीएए, एमएसपी जैसे मुद्दों पर बड़ा एलान कर सकते हैं। हालांकि, पीएम मोदी के ट्वीट के बाद इस अटकलों पर विराम लग गया और यह बात साफ हो गई कि पीएम मोदी आज देश को संबोधित नहीं करेंगे।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को कहा कि मल्टीपल इंडिपेंडेंट टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल (एमआईआरवी) प्रौद्योगिकी के साथ स्वदेश विकसित अग्नि-5 मिसाइल का पहला सफल उड़ान परीक्षण संपन्न हुआ। इसके लिए उन्होंने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमआईआरवी तकनीक के बारे में जानिए
एमआईआरवी तकनीक के तहत किसी मिसाइल में एक ही बार में कई परमाणु हथियार ले जाने की क्षमता होती है और इन हथियारों से अलग-अलग लक्ष्यों को निशाना बनाया जा सकता है। इसकी एक खासियत यह भी है कि इसे सड़क मार्ग से कहीं भी ले जाया जा सकता है। इससे पहले की अग्नि मिसाइलों में यह सुविधा नहीं थी।




अमित शाह ने भी दी बधाई
इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, 'हमारे देश के लिए एक महत्वपूर्ण दिन। स्वदेशी रूप से विकसित अग्नि-5 मिसाइल के पहले उड़ान परीक्षण, सफल मिशन दिव्यास्त्र के लिए हमारे DRDO वैज्ञानिकों और नागरिकों को हार्दिक बधाई...'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed