फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi 70th Birthday Today Latest News Rahul Gandhi Amit Shah Wishes programs across the country

Narendra Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी का आज 70वां जन्मदिन, राहुल गांधी सहित कई राष्ट्राध्यक्षों ने दी बधाई

Thu, 17 Sep 2020 11:11 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 17 Sep 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi 70th Birthday Today Latest News Rahul Gandhi Amit Shah Wishes programs across the country
नरेंद्र मोदी 70th बर्थडे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 70वां जन्मदिन है। उन्हें देश-विदेश से बधाईयों का तांता लगा हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं। कई देशों के नेताओं से उन्हें जन्मदिन की बधाई मिली है। वहीं, देश भर में भाजपा कई कार्यक्रमोंं का आयोजन कर रही है। इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

विज्ञापन



विज्ञापन


राहुल ने दी जन्मदिन की बधाई
कांग्रेस सांसद ने ट्वीट कर कहा, 'प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन



रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दी शुभकामना
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी प्रधानमंत्री मोदी को उनके 70वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, 'मैं आपके साथ रचनात्मक बातचीत जारी रखने और द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय एजेंडा के सामयिक मुद्दों पर एकसाथ काम करने के लिए तत्पर हूं।'

फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारीन ने दी बधाई 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारीन ने कहा कि दोनों देशों के संबंधों को अभी और आगे ले जाने की बहुत संभावनाएं मौजूद हैं। यह उल्लेख करते हुए कि दोनों देश नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय सीमा के बड़े समर्थक हैं, उन्होंने कहा कि फिनलैंड यूरोपीय संघ (ईयू) का सक्रिय सदस्य है और जुलाई महीने में हुई भारत और यूरोपीय संघ के देशों के शिखर सम्मेलन की सफलता के परिदृश्य में भारत और यूरोपीय संघ के संबंध भरोसा देने वाले लगते हैं।

मोदी को लिखे एक पत्र में मारीन ने कहा कि दोनों देशों के पास मौका है कि अब अपने संबंधों को कार्रवाई में तब्दील करें। उन्होंने कहा कि फिनलैंड भारत और यूरोपीय संघ के बीच कई क्षेत्रों मसलन सतत विकास सहित आर्थिक, मुक्त व्यापार और मानवाधिकार जैसे क्षेत्रों में मजबूत सहयोग का समर्थन करता है। 



नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने दी बधाई 
नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने कहा - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन के अवसर पर बधाई। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य व खुशियों की कामना करता हूं। दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करेंगे। 

अमित शाह ने दी बधाई 
गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में एक मजबूत भारत की नींव रखी गई। 
 

सीआरपीएफ ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है 



भाजपा कर रही है देश भर में कार्यक्रम आयोजित 
वहीं, इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पूरे देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों में पार्टी कार्यकर्ता सेवा सप्ताह मनाया जा रहा। 



उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री के 70वें जन्मदिन पर भाजपा आज सेवा कार्य करते हुए ट्राइसाइकिल बांटेगी। वहीं, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 17 से 25 सितंबर तक सांसद आदर्श गांवों में सड़कों के निर्माण व मरम्मत के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। भाजपा की महिला मोर्चा प्रदेश के कई जिलों में फल का वितरण करेगी।

वहीं, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह पवित्र काम दूसरे का जीवन बचाने के लिए कर रहे हैं। 

बिहार में प्रधानमंत्री के जन्मदिन को 'सेवा सप्ताह' के रूप में मनाया जाएगा। उनके 70वें जन्मदिन के मौके पर न केवल बिहार बल्कि पूरा देश जनसेवा के माध्यम से प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाएगा। कार्यक्रम 20 सितंबर तक आयोजित होंगे। इस दौरान गरीब कल्याण, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अभियान से संबंधित अनेक गतिविधियां चलाई जा रही हैं।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर योजनाओं की शुरुआत करेगा गुजरात 

गुजरात सरकार ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिन मनाने के लिए बृहस्पतिवार को राज्य में कई जन समर्थक योजनाएं और विकास परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।

सरकार ने बुधवार को एक बयान में बताया कि गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, राज्यपाल आचार्य देवव्रत और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल की मौजूदगी में गांधीनगर से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए इन योजनाओं और परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली से डिजिटल समारोह में शामिल होंगे। वह गांधीनगर के लिए जलापूर्ति परियोजना के ई-भूमि पूजन समारोह में शामिल होंगे।

विज्ञप्ति में बताया गया कि राज्य के मंत्री, विधायक और अन्य नेता राज्य के सभी 33 जिलों में 70 विभिन्न स्थानों से इस समारोह में शामिल होंगे, जिसमें खेती और जलापूर्ति से जुड़ी योजनाओं समेत कई योजनाओं की शुरुआत की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed