{"_id":"58c5637b4f1c1b812adc3f65","slug":"prime-minister-modi-s-ten-big-matters-after-warm-victory-of-bjp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रचंड जीत के बाद PM मोदी के पहले भाषण की 10 बड़ी बातें","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
प्रचंड जीत के बाद PM मोदी के पहले भाषण की 10 बड़ी बातें
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Sun, 12 Mar 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
यूपी और उत्तराखंड में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर सड़क पर उतरे। इस बार प्रधानमंत्री ने रैली नहीं की बल्कि विजय जुलूस निकाला। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में होने वाली भाजपा संसदीय दल की बैठक में शामिल होने के लिए मोदी ली मेरेडियन होटल से भाजपा मुख्यालय तक की पैदल पहुंचे।
यूपी, उत्तराखंड में जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में ये दस बड़ी बातें कही...
> हमसे गलती हो सकती है हमारे इरादे गलत नहीं।
> 2022 में भारत की आजादी के 75 साल पूरे होंगे, हम सपनों का भारत बनाएंगे।
> पांचो राज्यों के हमारे साथी आपकी आकांक्षाओं को पूरा करेंगे। सरकार बनती है बहुमत से चलती है सर्वमत से।
> ऐसे- ऐसे चेहरे पांचों राज्यों में आपने चुनकर भेजा है जिनको कभी सुर्खियां नहीं मिलीं।
> सवा सौ कऱोड़ देशवासियों के साथ बनाएंगे न्यू इंडिया।
विज्ञापन
सड़क के दोनों तरफ खड़े भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी पर फूलों की बरसात कर उनका स्वागत किया । लोग पीएम की तस्वीरें मोबाइल में कैद कर रहे हैं। मोदी ने अपने समर्थकों का शुक्रिया अदा किया। इसके बाद मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
यूपी, उत्तराखंड में जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में ये दस बड़ी बातें कही...
> हमसे गलती हो सकती है हमारे इरादे गलत नहीं।
> 2022 में भारत की आजादी के 75 साल पूरे होंगे, हम सपनों का भारत बनाएंगे।
> पांचो राज्यों के हमारे साथी आपकी आकांक्षाओं को पूरा करेंगे। सरकार बनती है बहुमत से चलती है सर्वमत से।
> ऐसे- ऐसे चेहरे पांचों राज्यों में आपने चुनकर भेजा है जिनको कभी सुर्खियां नहीं मिलीं।
> सवा सौ कऱोड़ देशवासियों के साथ बनाएंगे न्यू इंडिया।
Trending Videos
फाइल फोटो नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
> कठोर परिश्रम से आज यहां हम पहुंचे हैं, सौगात में जीत नहीं मिली।
>वोट दिया न दिया वो नतीजों तक ठीक, सरकार सबकी होती है, सबके लिए होती।
>कार्यकर्ता जीत में सबसे बड़े सहभागी, उनके लिए बहुत-बहुत बधाई। शाह टीम को जीत की बधाई।
> देश के मध्यम वर्ग के सपने और गरीब की ताकत मिलाना जरूरी। मध्यमवर्ग का बोझ कम होना चाहिए।
>गरीब विकसित होगा तो देश को ज्यादा आगे बढ़ाएगा। जितना गरीबों को अवसर मिलेगा, उतना देश आगे बढ़ेगा। हमें अधिकतम कार्य करके जनसेवा कनरी है।
> किसने किसको हराया मैं ये सोचने वाला नहीं। ये नया हिंदुस्तान है न्यू इंडिया। 35 फीसदी नौजवानों की उम्मीदों का नया इंडिया। पांच राज्यों में हुए मतदान को मैं नए हिंदुस्तान की नींव के रूप में देख रहा हूं।