फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister modi gave the message of keeping the strong government in the Cabinet reshuffle

मंत्रिमंडलीय फेरबदल में प्रधानमंत्री ने दिया सरकार का इकबाल बुलंद रखने का संदेश

Sun, 03 Sep 2017 06:14 PM IST
शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली Updated Sun, 03 Sep 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
 Prime Minister modi gave the message of keeping the strong government in the Cabinet reshuffle
कैबिनेट विस्तार - फोटो : ANI

मीडिया के आकलन को दर किनार करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करके सरकार का इकबाल बुलंद रखने का संदेश दे दिया है। रविवार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चार राज्यमंत्री को कैबिनेट मंत्री दर्जा देकर उनके साथ नौ नये चेहरे को राज्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

विज्ञापन


इस क्रम में केन्द्रीय मंत्रिमंडल में विभागों के बंटवारे को लेकर प्रधानमंत्री ने बड़ा निर्णय लिया है। परिवहन मंत्री नितिन गडकरी,पीयुष गोयल और निर्मला सीतारमण की जिम्मेदारी बढ़ाई है। निर्मला सीतारमण को रक्षा मंत्री बनाकर प्रधानमंत्री ने उन्हें काम का ईनाम दिया है। बिना चर्चा में बने निर्मला की सक्रियता को अहमियत देते हुए प्रधानमंत्री ने उन्हें अपने मंत्रिमंडल में रक्षा मंत्री की जगह दी है।
विज्ञापन


पढ़ेः- इंदिरा गांधी के बाद पहली बार महिला रक्षामंत्री बनीं निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल चलाएंगे रेल
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के बाद देश के रक्षा मंत्रालय का पदभार संभालने वाली निर्मला सीतारमण देश की दूसरी महिला होंगी। इस तरह से वह सुरक्षा मामलों की महत्वपूर्ण मंत्रमंडलीय समिति में बैठने वाली मंत्री हो गई हैं। प्रधानमंत्री ने उमा भारती के कद को घटाया है। अब वह केवल पेयजल और स्वच्छता मामलों की ही मंत्री रहेंगी। जबकि अपने बेहतरीन कामकाज के लिए जाने जाने वाले नितिन जयराम गडकरी पर काम का बोझ बढ़ गया है।

गडकरी को अब नदी विकास, गंगा स्वच्छता अभियान, एवं जल संसाधन विकास मंत्रालय की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। गडकरी इसके अलावा भूतल परिवहन और जहाजरानी मंत्रालय का पहले की तरह कामकाज देखते रहेंगे। पीयुष गोयल को ऊर्जा मंत्रालय में सुधार का श्रेय देते हुए प्रधानमंत्री ने बड़ा ईनाम दिया है।

पढ़ेंः- कैबिनेट में फेरबदल पर बोले जेटली- हर मंत्री और मंत्रालय पर है PM मोदी की निगरानी

गोयल को कोयला मंत्रालय के रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि सुरेश प्रभु को रेल मंत्रालय से हटाकर उन्हें वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय का कार्यभार दिया है।  प्रधानमंत्री ने धर्मेन्द्र प्रधान का कद बढ़ाया है। धर्मेन्द्र प्रधान को पिट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के साथ-साथ स्किल डेवलपमेंट मंत्रालय की भी जिम्मेदारी दी है। वहीं मुख्तार अब्बास नकवी को अल्पसंख्यक विभाग मंत्रालय में अब कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला है।

राजकुमार सिंह और राठौर को अहमियत

 Prime Minister modi gave the message of keeping the strong government in the Cabinet reshuffle
राजकुमार सिंह - फोटो : ANI

मंत्रिमंडलीय फेरबदल में संतोष कुमार गंगवार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। गंगवार की जगह नये राज्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले शिव प्रताप शुक्ल को वित्त मंत्रालय में जिम्मेदारी दी है। कर्नल राज्य वर्धन सिंह राठौर को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के साथ-साथ युवा एवं खेल मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।

वहीं पूर्व गृह सचिव राज कुमार सिंह को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उर्जा और वैकल्पिक ऊर्जा मिला है। पहली बार केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हुए राजकुमार सिंह को काफी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इसी तरह से नये मंत्रियों में हरदीप सिंह पुरी को भी शहरी विकास मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। अल्फांस कन्नथनम को भी पर्यटन मंत्रालय में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार का दर्जा दिया गया है।  

अश्विनी कुमार चौबे को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। राज्यमंत्री को डा. वीरेन्द्र कुमार को महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक मंत्रालय में तैनाती मिली है।
युवा एवं खेल मामलों के मंत्री विजय गोयल से यह जिम्मेदारी लेकर उन्हें संसदीय मामलों और सांख्यिकी एवं क्रियान्वयन विभाग का राज्यमंत्री बनाया गया है।  

इसी तरह से अनंत कुमार हेगड़े को स्किल डेवलपमेंट मंत्रालय का राज्यमंत्री बनाया गया है। गजेन्द्र सिंह शेखावत को संजीव बालियान की जगह कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्यमंत्री बनाया गया है। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर डा. सत्यपाल सिंह को भी अहम जिम्मेदारी मिली है। प्रधानमंत्री ने उन्हें महेन्द्र नाथ पांडे की जगह मानव संसाधन विकास मंत्रालय और जल संसाधन तथा गंगा स्वच्छता अभियान में राज्यमंत्री की जिम्मेदारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed