{"_id":"59a146794f1c1b606f8b458b","slug":"prim-minister-narendra-modi-will-begin-2019-parliamentary-poll-campaign-from-kedarnath-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन 2019: पीएम मोदी बाबा केदार के दरबार से फूंकेंगे संसदीय चुनाव का बिगुल ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मिशन 2019: पीएम मोदी बाबा केदार के दरबार से फूंकेंगे संसदीय चुनाव का बिगुल
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
Updated Sat, 26 Aug 2017 04:12 PM IST
विज्ञापन
narendra modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त हैं। इसलिए वो बार- बार शिव के दरबार में पहुंच जाते हैं। चाहें वो चुनावी बिगुल बजाने से पहले दर्शन के लिए जाना हो या फिर चुनाव खत्म होने के बाद, शिव के दरबार में वे हाजिरी जरूर लगाते हैं। मेल टुडे में छपी खबर के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2019 के संसदीय चुनावों का बिगुल केदारनाथ मंदिर से फूंकेंगे।
उत्तराखंड की बीजेपी सरकार ने बाबा केदार नाथ मंदिर के निर्माण की डेड लाइन अक्टूबर 2018 कर दी है, मंदिर का उद्घाटन प्रधानमंत्री करेंगे। खबर के मुताबिक पार्टी के मुखिया अमित शाह ने मंदिर के स्टॉकहोल्डर और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से कहा कि मंदिर का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करें। 2013 में उत्तराखंड में आई बाढ़ के बाद मंदिर को भारी क्षति पहुंची थी।
मोदी ने मई में केदारनाथ मंदिर का दौरा किया था। अमित शाह के निवास पर हुई बैठक में मंदिर ने निर्माण कार्य की देख रेख में लगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रावत के साथ नेहरु इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग के मुखिया कर्नल अजय कोठियाल सहित चीफ सेक्रेटरी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
वैसे बताते चलें कि प्रधानमंत्री मोदी उत्तर प्रदेश चुनाव के आखिरी दिन गुजरात के सोमनाथ मंदिर में भगवान शिव का दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन के बाद यूपी में भाजपा की सरकार बनी थी।