फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priest molests girl on Jagannath Temple premises accused arrested

शर्मनाक: पुरी के जगन्नाथ मंदिर में किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में पुजारी गिरफ्तार

Sun, 10 Oct 2021 03:46 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, जगन्नाथ पुरी
पीटीआई, जगन्नाथ पुरी Published by: देव कश्यप Updated Sun, 10 Oct 2021 03:46 AM IST
सार

यह घटना उस समय हुई जब हैदराबाद से आई लड़की परिसर में स्थित एक छोटे मंदिर में पूजा कर रही थी। घटना के समय लड़की बमाना मंदिर में अकेली थी जबकि उसके माता-पिता मुख्य मंदिर में थे।

विज्ञापन
Priest molests girl on Jagannath Temple premises accused arrested
जगन्नाथ मंदिर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

ओडिशा के पुरी शहर में स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में 12 वर्षीय लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में शनिवार को एक पुजारी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब हैदराबाद से आई लड़की परिसर में स्थित एक छोटे मंदिर में पूजा कर रही थी। घटना के समय लड़की बमाना मंदिर में अकेली थी जबकि उसके माता-पिता मुख्य मंदिर में थे। श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में 136 छोटे-छोटे मंदिर हैं।
विज्ञापन


सिंघद्वार पुलिस थाने में उसके माता-पिता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, वह रोते हुए बमाना मंदिर से बाहर भागी और अपनी मां को घटना के बारे में बताया। शिकायत के आधार पर पुजारी को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया और शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने घटना की जानकारी मुख्य कल्याण समिति को भी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक केवी सिंह ने कहा कि लड़की का बयान एक मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज किया गया है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed