{"_id":"615ef1c68ebc3e05eb2a1e92","slug":"press-council-of-india-recruitment-of-22-members-notification-issued-by-ministry-of-information-and-broadcasting","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय प्रेस परिषद: 22 सदस्यों की नियुक्ति, सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारतीय प्रेस परिषद: 22 सदस्यों की नियुक्ति, सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
Thu, 07 Oct 2021 06:40 PM IST
सुरेंद्र जोशी
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 07 Oct 2021 06:40 PM IST
सार
भारतीय भाषाओं के समाचार पत्र संपादकों में अंकुर दुआ, डॉ. बलदेव राज गुप्ता, डॉ. खैदेम अथौबा मीतेई, प्रकाश दुबे, डॉ. सुमन गुप्ता व विनोद के. जोस को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
Press Council of India
- फोटो : Social Media
विस्तार
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भारतीय प्रेस परिषद में 22 सदस्यों की नियुक्ति की है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसमें श्रमजीवी पत्रकारों व संपादकों को शामिल किया गया है। ये नियुक्तियां, अधिसूचना के प्रकाशन की तिथि यानी छह अक्तूबर से तीन वर्ष की अवधि के लिए मान्य होंगी।
विज्ञापन
ये नियुक्तियां प्रेस परिषद अधिनियम, 1978 (1978 का 37) की धारा 5 की उप धारा (5) के अनुसरण के तहत की गई हैं। भारतीय भाषाओं के समाचार पत्र संपादकों में अंकुर दुआ, डॉ. बलदेव राज गुप्ता, डॉ. खैदेम अथौबा मीतेई, प्रकाश दुबे, डॉ. सुमन गुप्ता व विनोद के. जोस का नाम शामिल है। ये सभी सदस्य धारा पांच की उप धारा (3) के अधीन नामित किए गए हैं।
विज्ञापन
भारतीय भाषाओं के समाचार पत्रों के श्रमजीवी पत्रकार (संपादकों से भिन्न) सदस्यों के तौर पर अंशु चक्रवर्ती, जय शंकर गुप्ता, किंगशुक प्रमाणिक, प्रजनानंद चौधरी और विनोद कोहली को नामित किया गया है। ये सभी सदस्य धारा पांच की उप धारा (3) के खंड (क) के अधीन नामित किए गए हैं। गुरबीर सिंह और प्रसन्ना कुमार मोहंती को भारतीय भाषाओं के समाचार पत्रों से भिन्न समाचार पत्रों के श्रमजीवी पत्रकार (संपादक से भिन्न) सदस्य के तौर पर नामित किया गया है। मध्यम श्रेणी के समाचार पत्रों से जुड़े लोगों में गुरिंद्र सिंह और एलसी भारतीय का नाम शामिल किया गया है। इसी कड़ी में लघु श्रेणी के समाचार पत्रों से जुड़े आरती त्रिपाठी व श्याम सिंह पंवार को भी नामित किया गया है।
विज्ञापन
समाचार एजेंसियों का प्रबंधन करने वाले व्यक्ति धारा पांच की उप धारा (3) के खंड (ग) के अधीन जी. सुधाकर नायर को नामित किया गया है। शिक्षा, विज्ञान, विधि, साहित्य एवं संस्कृति के संबंध में विशेष ज्ञान या व्यावहारिक अनुभव रखने वाले व्यक्ति धारा पांच की उप धारा (3) के खंड (घ) के अधीन प्रो. जेएस राजपूत को सदस्य नामित किया गया है।
भारतीय विधिज्ञ द्वारा नामित सदस्य के तौर पर शैलेंद्र दुबे का नाम शामिल है। साहित्य अकादमी द्वारा नामित सदस्यों में माधव कौशिक व राज्यों की परिषद के अध्यक्ष द्वारा नामित सदस्य के तौर पर डॉ. के. केशव राव का नाम शामिल किया गया है।