फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Presidential Election Only 10 percent share of women out of 4759 MPs and MLAs only 477 Women Representative

Presidential Election: महिलाओं की सिर्फ 10 फीसदी हिस्सेदारी, 4759 सांसद व विधायकों में से 477 ही महिलाएं

Thu, 14 Jul 2022 05:23 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 14 Jul 2022 05:23 AM IST
सार

यह आंकड़ा इसलिए भी गौर करने लायक है, क्योंकि सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन की ओर से राष्ट्रपति प्रत्याशी खुद महिला (द्रौपदी मुर्मू) हैं और उनका पलड़ा भारी माना जा रहा है।

विज्ञापन
Presidential Election Only 10 percent share of women out of 4759 MPs and MLAs only 477 Women Representative
राष्ट्रपति भवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के 15वें राष्ट्रपति का चुनाव करने वाले जनप्रतिनिधियों में महिलाओं की हिस्सेदारी महज 10 फीसदी ही रहेगी। चुनाव सुधार के लिए कार्यरत संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के मुताबिक, होने वाले मतदान के लिए कुल 4,759 सांसद और विधायक पात्र हैं, जिनमें से 477 ही महिलाएं हैं।

विज्ञापन


इन सांसदों और विधायकों के मतों की संख्या 10,74,364 है और इनमें आधी आबादी के वोटों की तादाद महज 1,30,304 (13 फीसदी) है। यह आंकड़ा इसलिए भी गौर करने लायक है, क्योंकि सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन की ओर से राष्ट्रपति प्रत्याशी खुद महिला (द्रौपदी मुर्मू) हैं और उनका पलड़ा भारी माना जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी
विधानसभाओं में सर्वाधिक महिला मतदाता यूपी में हैं, जहां कुल 83,824 मतों में से उनके पास 9,776 वोट है। बता दें, प्रदेश में 403 विधायकों में से 47 महिलाएं हैं। इसके बाद पश्चिम बंगाल और बिहार का नंबर आता है।

दोनों करोड़पति
मुर्मू के 2014 में ओडिशा विधानसभा चुनाव में दाखिल हलफनामे के मुताबिक, उनके पास दो करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। 14 लाख की देनदारी है। वहीं, सिन्हा का शपथपत्र देखें तो तीन करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है और कोई देनदारी नहीं है।

मुर्मू पर तीन, सिन्हा पर एक मामला
एडीआर ने बताया, मुर्मू पर तीन तो सिन्हा पर एक मामला दर्ज है। इनमें एक भी गंभीर प्रकृति का नहीं है।

राज्यसभा में 14, लोकसभा में 15 फीसदी महिला वोट

  • लोकसभा सांसदों के कुल मतों की संख्या 3,79,400 है। इनमें से 81 महिला सदस्यों के 56,700 (15 फीसदी) वोट हैं।
  • राज्यसभा के 1,58,200 मतों में से 31 महिला सांसदों के वोटों की हिस्सेदारी 21,700 (14 फीसदी) ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed