{"_id":"59520eda4f1c1b290f8b4b0c","slug":"presidential-candidate-meira-kumar-says-result-will-decide-who-will-become-next-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित V\/S दलित राष्ट्रपति चुनाव पर बोलीं मीरा कुमार- जाति को जमीन में दफना देना चाहिए","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दलित V/S दलित राष्ट्रपति चुनाव पर बोलीं मीरा कुमार- जाति को जमीन में दफना देना चाहिए
amarujala.com- Written by : हर्षित गौतम
Updated Tue, 27 Jun 2017 04:29 PM IST
विज्ञापन
मीरा कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विपक्ष की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मीरा कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि किसी भी चुनाव में विचारधारा का बहुत बड़ा योगदान होता है। राष्ट्रपति जैसे बड़े चुनाव के लिए ये और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि ये चुनाव जाति के नाम पर नहीं बल्कि विचारधारा के नाम पर लड़ा जा रहा है। कोई नहीं चाहता की जाति के लिए चुनाव लड़ा जाए।
विज्ञापन
मीरा कुमार ने जोर देकर कहा कि मैने इस वजह से चुनाव का हिस्सा बनने का फैसला किया क्योंकि समाज में भेदभाव, जातिवाद के खिलाफ जो विचारधारा है वो मेरे दिल के बेहद करीब है। समाज की असलियत सामने आ रही है। हम ये आंकलन करने में आसानी महसूस कर रहे हैं, कि समाज कैसे सोचता है। इससे पहले जो चुनाव हुए उसमें कई बार उच्च जाति के प्रत्याशी थे, उनकी जाति की चर्चा कभी नहीं हुई। उनके गुणों की चर्चा होती थी। मुझे याद नहीं कि कभी उनकी जाति की चर्चा हुई हो। जाति को गठरी में बांधकर जमीन में गाड़ देना चाहिए।
विज्ञापन
मीरा कुमार ने कहा कि 17 दलों ने मुझे प्रत्याशी बनाया मैं कृतज्ञ हूं कि उन्होंने मुझमें विश्वास जताया। मैने निर्वाचक मंडल के सभी सदस्यों को पत्र लिखा है कि वो मुझे समर्थन दें।
विज्ञापन
साबरमती से मुझे शक्ति मिलती है
मीरा कुमार ने बताया कि वो साबरमती से चुनाव प्रचार इस वजह से शुरू कर रही हैं क्योंकि साबरमती से उन्हें शक्ति मिलती है। यहां से ही गांधी जी ने अहिंसा से बड़े साम्राज्य को सत्ता से उखाड़ फेंका था।हमारे संविधान की आत्मा यही है कि हमारे समाज का सबसे दबा हुआ तबका है उसको कैसे ऊपर उठाएं। दलित शब्द का चुनाव में इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।
महिलाओं के संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण के मुद्दे पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं की शिक्षा उनकी बेहतरी के लिए काम करना हमारा मकसद है और हम हमेशा से इस पर काम करते रहे हैं। मीरा कुमार ने हारे हुए चुनाव को लड़ने के सवाल पर कहा कि आप रिजल्ट आने दीजिए, अभी से क्यों फैसला कर रहे हैं।