विपक्ष की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मीरा कुमार भी आईं ट्विटर पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने सोमवार को सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर अपनी आमद दी। ट्विटर ज्वॉइन करने के बाद उन्होंने ट्वीट कर लोगों को ईद की बधाई दी और अपने फेसबुक पेज का लिंक भी शेयर किया। ट्विटर ज्वाइन करने के बाद महज एक दिन में मीरा कुमार के 2,229 फॉलोअर बन गए हैं।
गौरतलब है कि मीरा कुमार, राष्ट्रपति चुनाव के आखिरी दिन बुधवार को अपना नामांकन दायर करेंगी।
You can also follow me on Facebook for updates on the Presidential Poll.https://t.co/wKbtjLp3mn
विज्ञापन विज्ञापन— Meira Kumar (@meira_kumar) June 26, 2017
सूत्रों के अनुसार मीरा कुमार के साथ नामांकन के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद और मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहेंगे। साथ ही 16 अन्य सहयोगी पार्टियों के नेता भी नामांकन के दौरान वहां पहुंच सकते हैं।
एनडीए की ओर से बिहार के पूर्व राज्यपाल रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषिण करने के बाद विपक्ष ने पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार का नाम आगे किया। उल्लेखनीय है कि रामनाथ कोविंद, राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए अपना नामांकन दायर करने के बाद से चुनावी कैंपेनिंग में लगे हैं।
वहीं विपक्ष की कैंपेनिंग प्लान के सवाल पर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के बताया कि मीरा कुमार ने कैंपेनिंग का खाका तैयार कर लिया है, जल्द ही वह इसे साझा करेंगी।