रक्षाबंधन पर राष्ट्रपति कोविंद ने बंधवाई नर्सों से राखी, दिया ये संदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में आज भाई-बहन का रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. हर बहन अपने भाई को राखी और रेशम के धागे बांधकर रक्षा का वचन ले रही है। उधर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी इस मौके पर राष्ट्रपति भवन में नर्सिंग के पेशे से जुड़े सदस्यों के साथ मनाया रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। कोविंद ने उन्हें अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर दूसरों की रक्षा करने वाला बताया।
राष्ट्रपति भवन ने बयान जारी कर कहा कि नर्सों ने राष्ट्रपति को राखियां बांधीं और कोविड-19 से निपटने में अपने अनुभव साझा किए। राष्ट्रपति ने नर्सों का सम्मान करते हुए कहा कि वे अग्रिम मोर्चे के कोविड योद्धाओं का काम कर रही हैं और काम के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से उनके सम्मान में इजाफा हुआ है।
Delhi: President Ram Nath Kovind celebrated #RakshaBandhan with nurses of The Trained Nurses’ Association of India, Military Nursing Service and President’s Estate Clinic.
विज्ञापन विज्ञापन
The President appreciated role of nurses as saviours in the fight against #COVID19: President’s Secretariat pic.twitter.com/Oqlhi7Spcq — ANI (@ANI) August 3, 2020
राष्ट्रपति ने कहा कि परंपरागत रूप से रक्षाबंधन का त्योहार भाइयों द्वारा बहनों की रक्षा से जुड़ा हुआ है लेकिन नर्सों के मामले में यह है कि वे अपनी प्रतिबद्धता से अपने भाइयों का सहयोग करती हैं और सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करती हैं। उन्होंने सेना की नर्सिंग सेवा के दो सदस्यों का जिक्र किया जो रोगियों की सेवा करते हुए कोरोना वायरस से संक्रमित हो गईं, लेकिन जल्द ठीक होने के बाद पूरे उत्साह से काम पर लौट आईं। उन्होंने महामारी के दौरान प्रतिबद्धता के लिए नर्सिंग समुदाय को धन्यवाद दिया।
हरेक नर्स ने कोविड-19 रोगियों का सहयोग करने का अपना अनुभव साझा किया लेकिन सबके विचार एक थे कि बीमारी के बारे में गलत धारणा के कारण रोगियों को काफी मानसिक तनाव था और इसका समाधान चिकित्सीय एवं काउंसिलिंग के माध्यम से किया जाना चाहिए। राष्ट्रपति ने उन्हें सुना और उल्लेखनीय सेवाओं के लिए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने रक्षाबंधन पर पूरे नर्सिंग समुदाय को शुभकामनाएं दीं।