फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Murmu to fly sortie in Rafale fighter jet on Wednesday

Rafale: सुखोई-30 के बाद अब राफेल लड़ाकू जेट में उड़ान भरेंगीं राष्ट्रपति मुर्मू, अंबाला एयरबेस का करेंगी दौरा

Tue, 28 Oct 2025 06:53 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 28 Oct 2025 06:53 PM IST
सार

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को हरियाणा के अंबाला वायुसेना स्टेशन से राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरेंगी। राष्ट्रपति भवन ने इसकी पुष्टि की है। इससे पहले वे 2023 में सुखोई-30 MKI में उड़ान भर चुकी हैं।

विज्ञापन
President Murmu to fly sortie in Rafale fighter jet on Wednesday
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : एएनआई

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को हरियाणा के अंबाला वायुसेना अड्डे से राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरेंगी। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत के ऑपरेशन सिंदूर में राफेल का इस्तेमाल किया गया था।पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल ने क्रमशः 8 जून, 2006 और 25 नवंबर, 2009 को पुणे के पास लोहेगांव वायुसेना अड्डे पर सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमानों में उड़ान भरी थी।

विज्ञापन


 8 अप्रैल 2023 को भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर मुर्मू, असम के तेजपुर वायुसेना अड्डे पर सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्राध्यक्ष बनीं। राष्ट्रपति भवन की ओर से मंगलवार को कहा गया कि राष्ट्रपति मुर्मू अंबाला का दौरा करेंगी, जहां वह राफेल में उड़ान भरेंगी। 
विज्ञापन


फ्रांसीसी एयरोस्पेस प्रमुख डसॉल्ट एविएशन से निर्मित राफेल को औपचारिक रूप से सितंबर 2020 में वायु सेना स्टेशन अंबाला में भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया था। 27 जुलाई, 2020 को फ्रांस से आए पहले पांच राफेल विमानों को 17 स्क्वाड्रन, गोल्डन एरो में शामिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भारत में बनेगा राष्ट्रीय विमानन सुरक्षा केंद्र; विमान हादसों की जांच में होगा सुधार, नियामक अधिकारी भी बढ़ाए जाएंगे

राफेल से पस्त हुआ था पाकिस्तान
राफेल विमान हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल किए गए थे। इसे भारत ने 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में शुरू किया था। इस ऑपरेशन के तहत भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाकों में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। यह कार्रवाई सात मई से 10 मई तक चली थी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच सैन्य गतिविधियों को रोकने पर सहमति बनी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed