{"_id":"6900bb76bbf8eaab980090cf","slug":"india-to-set-up-national-aviation-safety-centre-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aviation: भारत में बनेगा राष्ट्रीय विमानन सुरक्षा केंद्र; विमान हादसों की जांच में होगा सुधार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Aviation: भारत में बनेगा राष्ट्रीय विमानन सुरक्षा केंद्र; विमान हादसों की जांच में होगा सुधार
Tue, 28 Oct 2025 06:18 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: राहुल कुमार
Updated Tue, 28 Oct 2025 06:18 PM IST
सार
नागरिक उड्डयन सचिव समीर कुमार सिन्हा ने मंगलवार को बताया कि देश में नियामक और जांच भूमिकाओं में काम करने वाले पेशेवरों की संख्या दोगुनी की जा रही है।
विज्ञापन
विमानन सुरक्षा
- फोटो : celebiaviation.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत विमान दुर्घटना जांचकर्ताओं और विमानन पेशेवरों को प्रशिक्षित करने के लिए एक राष्ट्रीय विमानन सुरक्षा केंद्र करने जा रहा है। सरकार ने देश में राष्ट्रीय विमानन सुरक्षा केंद्र स्थापित करने की घोषणा की है। इस केंद्र में वैमानिक पेशेवरों और विमान दुर्घटना जांचकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह केंद्र वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं पर आधारित होगा और अपने तरह का पहला संस्थान होगा।
विज्ञापन
नागरिक उड्डयन सचिव समीर कुमार सिन्हा ने मंगलवार को बताया कि देश में नियामक और जांच भूमिकाओं में काम करने वाले पेशेवरों की संख्या दोगुनी की जा रही है। यह पहल विश्वस्तरीय सुरक्षा ढांचा और मानव संसाधन तैयार करने की दिशा में एक दीर्घकालिक दृष्टि है। विमान सुरक्षा सभी की साझा जिम्मेदारी है। सिन्हा दिल्ली में शुरू हुई 13वीं एशिया-पैसिफिक एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ग्रुप बैठक के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन
भारत पहली बार इस बैठक की मेजबानी कर रहा है, जिसमें विमान हादसों के करीब 90 जांच विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। उद्घाटन के दौरान प्रतिभागियों ने अहमदाबाद में 12 जून को हुए एअर इंडिया विमान हादसे में मारे गए 260 लोगों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा। इस हादसे की जांच विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) कर रहा है।
विज्ञापन
एएआईबी के महानिदेशक जीवीजी युगंधर ने बताया कि सभी देशों के सामने प्रशिक्षित जांचकर्ताओं की कमी बड़ी चुनौती है। भारत के पास उन्नत एयरोस्पेस और सामग्री परीक्षण प्रयोगशालाएं हैं, जिनकी मदद अन्य देशों को भी दी जा सकती है। बैठक चार दिन तक चलेगी और इसका उद्देश्य विमान दुर्घटना जांच प्रणाली को और मजबूत बनाना है।