{"_id":"643de1fbfdedbafd5e0b0736","slug":"president-murmu-said-there-should-not-be-bitterness-among-the-villagers-because-of-the-panchayat-elections-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति मुर्मू: गांवों में कटुता का कारण न बनें पंचायत चुनाव, महिलाएं करें सक्रिय भागीदारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राष्ट्रपति मुर्मू: गांवों में कटुता का कारण न बनें पंचायत चुनाव, महिलाएं करें सक्रिय भागीदारी
Tue, 18 Apr 2023 05:49 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Tue, 18 Apr 2023 05:49 AM IST
सार
राष्ट्रपति ने गुजरात सरकार की ‘समरस ग्राम योजना’ को रेखांकित किया, जिसमें आम सहमति के आधार पर पंचायत प्रतिनिधियों को चुनने वाले गांव को पुरस्कृत किया जाता है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।
- फोटो : ANI
विस्तार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ग्राम पंचायतों के कामकाज में महिलाओं से सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा, पंचायत चुनाव की वजह से ग्रामीणों में कटुता नहीं होनी चाहिए।
राष्ट्रपति ने गुजरात सरकार की ‘समरस ग्राम योजना’ को रेखांकित किया, जिसमें आम सहमति के आधार पर पंचायत प्रतिनिधियों को चुनने वाले गांव को पुरस्कृत किया जाता है। राष्ट्रपति ने यहां राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार प्रदान किए और राष्ट्रीय पंचायत प्रोत्साहन सम्मेलन का उद्घाटन किया। पंचायती राज मंत्रालय आजादी के अमृत महोत्सव 2.0 के तहत 17 से 21 अप्रैल तक राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार सप्ताह का आयोजन कर रहा है। मुर्मू ने कहा, किसी भी समाज के समग्र विकास में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है। मुर्मू ने इस बात पर खुशी जताई कि स्थानीय ग्रामीण निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों में से 46 प्रतिशत महिलाएं हैं।