फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Murmu said there should not be bitterness among the villagers because of the Panchayat elections

राष्ट्रपति मुर्मू: गांवों में कटुता का कारण न बनें पंचायत चुनाव, महिलाएं करें सक्रिय भागीदारी

Tue, 18 Apr 2023 05:49 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 18 Apr 2023 05:49 AM IST
सार

राष्ट्रपति ने गुजरात सरकार की ‘समरस ग्राम योजना’ को रेखांकित किया, जिसमें आम सहमति के आधार पर पंचायत प्रतिनिधियों को चुनने वाले गांव को पुरस्कृत किया जाता है।

विज्ञापन
President Murmu said there should not be bitterness among the villagers because of the Panchayat elections
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ग्राम पंचायतों के कामकाज में महिलाओं से सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा, पंचायत चुनाव की वजह से ग्रामीणों में कटुता नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने गुजरात सरकार की ‘समरस ग्राम योजना’ को रेखांकित किया, जिसमें आम सहमति के आधार पर पंचायत प्रतिनिधियों को चुनने वाले गांव को पुरस्कृत किया जाता है। राष्ट्रपति ने यहां राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार प्रदान किए और राष्ट्रीय पंचायत प्रोत्साहन सम्मेलन का उद्घाटन किया। पंचायती राज मंत्रालय आजादी के अमृत महोत्सव 2.0 के तहत 17 से 21 अप्रैल तक राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार सप्ताह का आयोजन कर रहा है। मुर्मू ने कहा, किसी भी समाज के समग्र विकास में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है। मुर्मू ने इस बात पर खुशी जताई कि स्थानीय ग्रामीण निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों में से 46 प्रतिशत महिलाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed