फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Roadmap ready for making Maharashtra $1 trillion economy by 2029: Fadnavis, News in hindi

Maharashtra: 'महाराष्ट्र को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का रोडमैप तैयार', सीएम फडणवीस का बयान

Sun, 23 Mar 2025 08:15 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 23 Mar 2025 08:15 PM IST
सार

महाराष्ट्र को 2029 तक USD 1 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने का रोडमैप तैयार कर लिया गया है। ये कहना है महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का, जिन्होंने ये भी बताया कि सरकार उद्योगों के साथ कृषि क्षेत्र के विकास पर भी ध्यान दे रही है।

विज्ञापन
Roadmap ready for making Maharashtra $1 trillion economy by 2029: Fadnavis, News in hindi
देवेंद्र फडणवीस, सीएम, महाराष्ट्र - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भारत USD 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है, और इसी के तहत महाराष्ट्र को 2029 तक USD 1 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने का रोडमैप तैयार कर लिया गया है। नासिक में सीआईआई यंग इंडियंस के कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम फडणवीस ने कहा कि बेहतर प्रशासन और फैसलों के प्रभावी क्रियान्वयन से महाराष्ट्र तेजी से विकास कर रहा है।
विज्ञापन


इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीक से विकास को रफ्तार
उन्होंने बताया कि संचार और बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) की गति आर्थिक विकास के लिए बहुत जरूरी है। इसी मकसद से मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे बनाया गया है। नासिक में उद्योगों और पर्यटन के विकास की बड़ी संभावनाएं हैं। यहां कुशल श्रमशक्ति और अनुकूल जलवायु के कारण निवेश और पर्यटन के अवसर बढ़ रहे हैं। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) की वजह से यहां रक्षा क्षेत्र (डिफेंस सेक्टर) का अच्छा इकोसिस्टम है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - चंडीगढ़ ग्रेनेड हमला: बब्बर खालसा के 4 आतंकियों के खिलाफ NIA की चार्जशीट दायर, मुख्य साजिशकर्ताओं के नाम शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


पालघर जिले में बन रहा देश का सबसे बड़ा बंदरगाह
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि देश का सबसे बड़ा बंदरगाह पालघर जिले के वधावन में बनाया जा रहा है, जिससे नाशिक को भी फायदा मिलेगा। नासिक से वधावन तक ग्रीनफील्ड रोड बनने से यह कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।  


कृषि और उद्योग में नई तकनीक का उपयोग
उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और तकनीक का सही उपयोग करने से नासिक को फायदा होगा। गूगल के सहयोग से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर काम चल रहा है, जिससे कृषि और कानून के क्षेत्र में नई नौकरियां पैदा हो रही हैं। महाराष्ट्र निवेश के अनुकूल माहौल के कारण उद्योग और आर्थिक विकास में आगे है। सबसे ज्यादा विदेशी निवेश राज्य में ही आ रहा है। सरकार इस निवेश को सिर्फ मुंबई और पुणे तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि छत्रपति संभाजीनगर, नागपुर और गढ़चिरौली जैसे जिलों में भी निवेश को बढ़ावा दिया जा रहा है।  

यह भी पढ़ें - Karnataka: अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में प्रस्ताव पारित, RSS ने 'संगठित हिंदू समाज' के निर्माण का लिया संकल्प

कृषि क्षेत्र को भी मिलेगा लाभ
सीएम फडणवीस ने बताया कि सरकार उद्योगों के साथ कृषि क्षेत्र के विकास पर भी ध्यान दे रही है। नासिक उन्नत कृषि के लिए जाना जाता है और यहां अंगूर, प्याज और सब्जियों का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है। किसानों को बाजार से बेहतर लाभ दिलाने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 20 लाख घर बनाए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों को भी फायदा हो रहा है। सीएम फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में सतत विकास (सस्टेनेबल डेवलपमेंट) को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि आने वाले वर्षों में राज्य आर्थिक रूप से और मजबूत बन सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed