राष्ट्रपति कोविंद का जन्मदिन आज, प्रधानमंत्री मोदी और शाह ने दी शुभकामनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य तथा दीर्घायु होने की कामना की।
मोदी ने ट्वीट किया कि भारत को उनकी अंतरदृष्टि और नीतिगत मामलों के बारे में समझ से काफी लाभ हुआ है। गरीबों और पिछड़ों को सशक्त बनाने के प्रति उनके जुनून को देखा जा सकता है।
Greetings to Rashtrapati Ji on his birthday.
India has gained significantly from his insights and understanding of policy matters. One can always see his passion towards empowering the poor and downtrodden.विज्ञापन विज्ञापन
May Almighty bless him with a long and healthy life. @rashtrapatibhvn — Narendra Modi (@narendramodi) October 1, 2019
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करते हैं।
भाजपा अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह ने भी राष्ट्रपति को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। शाह ने ट्वीट किया कि राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।
राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ।
— Amit Shah (@AmitShah) October 1, 2019
130करोड़ भारतीयों के कल्याण के प्रति आपका समर्पण अनुकरणीय है। हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के आपके प्रयास सभी को प्रेरित करते हैं। ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूँ।@rashtrapatibhvn
शाह ने कहा कि 130 करोड़ भारतीयों के कल्याण के प्रति उनका समर्पण अनुकरणीय है। हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के आपके प्रयास सभी को प्रेरित करते हैं।
उन्होंने कहा कि ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूं। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का जन्म एक अक्टूबर 1945 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था।