{"_id":"62ca4b04ab771a7fe127ea4a","slug":"president-election-2022-nda-leaders-meeting-today-in-delhi-for-presidential-election-know-more-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"NDA Leaders Meeting: राष्ट्रपति चुनाव से पहले एनडीए नेताओं की बैठक आज, पीएम मोदी भी हो सकते हैं शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NDA Leaders Meeting: राष्ट्रपति चुनाव से पहले एनडीए नेताओं की बैठक आज, पीएम मोदी भी हो सकते हैं शामिल
Sun, 10 Jul 2022 09:18 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 10 Jul 2022 09:18 AM IST
सार
द्रौपदी मुर्मू को एनडीए के सहयोगी दलों के अलावा वाईएसआर कांग्रेस, बीजद और अकाली दल का समर्थन प्राप्त है। इसके अलावा शिवपाल सिंह यादव और ओमप्रकाश राजभर ने भी उनको वोट करने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
NDA meeting (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
विस्तार
राष्ट्रपति चुनाव और मानसून सत्र से पहले आज एनडीए नेताओं की एक बैठक दिल्ली में होगी। आज शाम होने वाली बैठक में एनडीए के दोनों सदनों के सांसद भाग लेंगे। कहा जा रहा है कि इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा ले सकते हैं। इस दौरान एनडीए नेताओं की रणनीति पर विस्तृत चर्चा होगी।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान सांसद राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेने की प्रक्रिया के बारे में जानेंगे और चुनाव की पूरी प्रक्रिया का मॉक ड्रिल भी करके सदस्यों को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
एनडीए सांसदों की बैठक के बाद रात्रि भोज होगा
वहीं सूत्रों ने बताया कि एनडीए सांसदों की बैठक के बाद रात्रि भोज होगा। राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने अपनी उम्मीदवारी के लिए 24 जून को अपना नामांकन दाखिल किया था। द्रौपदी मुर्मू भारत के इतिहास में पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं।
वाईएसआर कांग्रेस, बीजद और अकाली दल का समर्थन प्राप्त
एक बार निर्वाचित होने के बाद, वह भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी। वह ओडिशा से पहली राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं और एक बार निर्वाचित होने के बाद, वह ओडिशा राज्य से पहली उम्मीदवार होंगी। अपने सहयोगियों के अलावा, एनडीए के उम्मीदवार मुर्मू को वाईएसआर कांग्रेस, बीजद और अकाली दल का भी समर्थन प्राप्त है।