फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Droupadi Murmu welcomed Marcos, said- deep relationship between India and Philippines

India Philippines Ties: राष्ट्रपति मुर्मू ने किया मार्कोस का स्वागत; कहा- भारत और फिलीपींस के बीच गहरा रिश्ता

Tue, 05 Aug 2025 10:20 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Tue, 05 Aug 2025 10:20 PM IST
सार

फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर पांच दिवसीय भारत दौरे पर आए हैं। यह उनकी पहली भारत यात्रा है, जो दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ पर हो रही है। सुबह उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। शाम को उनका राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया गया। 

विज्ञापन
President Droupadi Murmu welcomed Marcos, said- deep relationship between India and Philippines
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ फिलीपींस के राष्ट्रपति मार्कोस। - फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत दौरे पर आए फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर का राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया। राष्ट्रपति मार्कोस के सम्मान में भोज का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत-फिलीपींस के बीच सदियों पुराना रिश्ता है। दोनों देशों की साझेदारी शांति, स्थिरता और समृद्धि की नींव भी है।
विज्ञापन

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत और फिलीपींस के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक और व्यावसायिक आदान-प्रदान से बने संबंध हमारी मित्रता और सहयोग को एक मजबूत आधार प्रदान करते हैं। मुझे विश्वास है कि वीजा व्यवस्था में और अधिक सुगमता, बेहतर हवाई संपर्क के साथ हमारे लोग और व्यवसाय अधिक सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे दोनों देश समृद्ध कलात्मक विरासत और सांस्कृतिक विविधता से संपन्न हैं। हमारे सदियों पुराने संबंधों की झलक आज भी देखी जा सकती है। मुझे बताया गया है कि रामायण पर आधारित दंतकथाएं फिलीपींस में भी लोकप्रिय हैं। मुझे आशा है कि फिलीपींस के हमारे मित्र रात्रिभोज के दौरान इस सांस्कृतिक बंधन का अनुभव कर पाएंगे।

राष्ट्रपति ने कहा कि हमारी साझेदारी न केवल हमारे लोगों के लिए लाभकारी है, बल्कि यह हमारे क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि की नींव भी है। फिलीपींस भारत की एक्ट ईस्ट नीति, महासागर विजन और हिंद-प्रशांत दृष्टिकोण में एक महत्वपूर्ण साझेदार है। हमें खुशी है कि फिलीपींस अगले साल आसियान की अध्यक्षता करने जा रहा है। हम आसियान की सफल अध्यक्षता के लिए उनको शुभकामनाएं देते हैं।


उन्होंने कहा कि ग्लोबल साउथ के साथी सदस्यों के रूप में हम समान चुनौतियों का सामना करते हैं। हम अपने लोगों के विकास और प्रगति के लिए समान लक्ष्य साझा करते हैं। हमें साझेदारी के उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जो हमारे लोगों के दैनिक जीवन को बेहतर बनाते हैं। हम डिजिटल और वित्तीय प्रौद्योगिकियों में बढ़ते द्विपक्षीय सहयोग का स्वागत करते हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed