फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Droupadi Murmu said, India's rank in Global Innovation Index improved

President Murmu: गुजरात में बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू, ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में भारत की रैंकिंग में हुआ सुधार

Tue, 04 Oct 2022 02:44 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 04 Oct 2022 02:44 PM IST
सार

राष्ट्रपति मुर्मू ने यहां, महिला उद्यमियों के लिए एक प्लेटफॉर्म 'herSTART' की लॉन्चिंग की। इस मौके पर उन्होंने कहा, ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में भारत की रैंक में सुधार हुआ है।

विज्ञापन
President Droupadi Murmu said, India's rank in Global Innovation Index improved
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : Twitter/President Of India

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पर हैं। इस दौरान उन्होंने अहमदाबाद स्थित गुजरात विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में शिरकत की। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति मुर्मू ने यहां, महिला उद्यमियों के लिए एक प्लेटफॉर्म 'herSTART' की लॉन्चिंग की। इस मौके पर उन्होंने कहा, ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में भारत की रैंक में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा, वैश्विक नवाचार सूचकांक में भारत का स्थान 81वें से बढ़कर 40वें स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


सेतु के रूप में काम करेगा 'herSTART' 
इस मौके पर उन्होंने कहा, मुझे बताया गया है कि इस विश्वविद्यालय में 450 से अधिक स्टार्ट-अप हैं। जिनमें से 125 से अधिक महिलाएं हैं। उन्होंने कहा, ऐसे प्लेटफॉर्म का उद्घाटन करना मेरे लिए गर्व की बात है। यह सरकारी योजनाओं और निजी फंड से नए उद्यमियों के लिए एक सेतु का काम करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीद है विकसित देश के रूप में उभरेगा भारत 
राष्ट्रपति मुर्मू स्टार्ट अप महत्व पर कहा कि स्टार्ट-अप नए रोजगार सृजित करने में भी मदद करते हैं। 2015 ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में भारत 81वें स्थान पर था। ताजा रैंकिंग में यह 40वें स्थान पर पहुंच गया है। इस दौरान राष्ट्रपति ने गुजरात सरकार की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, पिछले दो दशकों में यहां महत्वपूर्ण रूप से विकास हुआ है। राज्य का विकास का अपना मॉडल है। अन्य राज्यों के भी अपने विकास मॉडल हैं। मुझे उम्मीद है कि भारत इस 'अमृतकाल' में एक विकसित देश के रूप में उभरेगा। .


कई सफल लोग गुजरात विवि से 
राष्ट्रपति ने कहा कि डॉ विक्रम साराभाई, इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ के कस्तूरीरंगन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई सफल लोग गुजरात विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed