Odisha: राष्ट्रपति मुर्मू ने रेलवे की तीन समेत छह परियोजनाओं की रखी आधारशिला, 6400 करोड़ से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में विश्वास जताया कि रेल परियोजनाएं और हवाईअड्डा क्षेत्र में परिवहन, वाणिज्य और व्यापार को बढ़ावा देंगे तथा 100 बिस्तरों वाली सुविधा वाला नया अस्पताल भवन स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा की अपनी पांच दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन शनिवार को रायरंगपुर में छह परियोजनाओं की आधारशिला रखी, जिसमें लगभग 6,400 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन नई रेलवे लाइनें बांगिरीपोषी-गोरुमहिसानी, बुढ़ामरा-चाकुलिया और बादामपहाड़- क्योंझरगढ़ शामिल हैं। इसके अलावा, राष्ट्रपति ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये आदिवासी अनुसंधान एवं विकास केंद्र, दंडबोस हवाईअड्डे के उन्नयन और रायरंगपुर उप-मंडल अस्पताल में एक नये ब्लॉक के निर्माण की भी आधारशिला रखी।
राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में विश्वास जताया कि रेल परियोजनाएं और हवाईअड्डा क्षेत्र में परिवहन, वाणिज्य और व्यापार को बढ़ावा देंगे तथा 100 बिस्तरों वाली सुविधा वाला नया अस्पताल भवन स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगा। कार्यक्रम के दाैरान सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दूरदर्शन की ओर से एक सप्ताह में संथाली भाषा में समाचार बुलेटिन शुरू करने की जानकादी दी। उन्होंने बताया कि संथाली संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल 22 मान्यता प्राप्त भाषाओं में से एक है। ओडिशा, झारखंड, बिहार, प. बंगाल, असम और त्रिपुरा में बड़ी संख्या में संथाली भाषी आबादी है। देश में 70 लाख लोग यह भाषा बोलते हैं।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.